KTM और हुस्कवार्ना 4 जनवरी 2021 से अपनी सभी मोटरसाइकिल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दोनों कंपनियों ने बाइक्स के दाम रु 1,466 से लेकर रु 4,485 तक बढ़ाए हैं। KTM 390 ऐडवेंचर की कीमत सबसे ज़्यादा रु 4,485 बढ़ाई गई है और अब मोटरसाइकिल की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत रु 3.10 लाख हो गई है।
इस मोटरसाइकिल की कीमत में पिछले महीने ही रु 1,447 का इज़ाफा किया गया था। KTM की सबसे छोटे आकार की फेयर्ड मोटरसाइकिल RC 125 है जिसकी कीमत में सबसे कम बढ़ोतरी हुई है जो रु 1,466 है और इसके बाद बाइक की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत रु 1.63 लाख हो गई है।
कंपनी ने Honda Activa 6G के बढ़ाए दाम ! अब इतनी हो गई है कीमत।
हुस्कवार्ना स्वार्टपिलेन
हुस्कवार्ना स्वार्टपिलेन 250 और विटपिलेन 250 के दाम में क्रमशः रु 2,816 और रु 2,818 बढ़ोतरी की गई है।

KTM 125
ड्यूक और 200 ड्यूक की कीमतें क्रमशः रु 1,497 और रु 2,576 बढ़ाई गई हैं। 250 ड्यूक के दाम में रु 3,192 की बढ़ोतरी की गई है। KTM 390 ड्यूक की कीमतों में रु 3,934 का इज़ाफा किया गया है। इसके जैसे ही RC 200 और RC 390 की कीमतों में भी क्रमशः रु 3,021 और रु 3,803 की बढ़त दर्ज की गई है। KTM ऐडवेंचर की कीमतों में रु 3,667 का इज़ाफा हुआ है।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें
