Passion I-smart से लेकर Honda Livo तक, ये हैं 110 सीसी की सेफ्टी फीचर्स वाली बाइक

 | 

दोपहिया वाहनों की बात हो तो सबसे पहले हमारे दिमाग में उसका एवरेज आता है। सबसे ज्यादा एवरेज देने के कारण ही भारत में 110 CC की मोटरसाइकिल की सबसे ज्यादा बिक्री होती हैं। ये बाइक बेहतरीन एवरेज देने के साथ ही आम आदमी के बजट में भी होती हैं। आज कल मोटरसाइकिल निर्माता कंपनियों का फोकस भी 110 CC की मोटरसाइकिल पर ज्यादा है और वे इनमें शानदार फीचर्स दे रहीं हैं।

इन लो बजट मोटरसाइकिल में डुअल-टोन कलर्स से लेकर सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिल रहा है। यही नहीं कई कंपनियां तो मोटरसाइकिल में डिस्क ब्रेक भी जैसा सेफ्टी फीचर भी दे रहीं हैं। आज हम आपको 110 सीसी की उन 5 बाइक्स के बारे में बता रहे हैं, जो फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ आती हैं। 

Bajaj Platina 110 H-Gear

बजाज प्लैटिना देश की सबसे पॉपुलर कम्यूटर बाइक है। कंपनी ने 2019 में इस मोटरसाइकिल का H-Gear वेरियंट लॉन्च किया था, यह वेरिएंट पांच गियर के साथ आता है। इस वेरिएंट में फ्रंट डिस्क ब्रेक भी दिया है।इसकी एक्स शोरूम कीमत 64,301 रुपये है। 

TVS Radeon

टीवीएस रेडियन के कम्प्यूटर ऑफ द ईयर वेरियंट में डिस्क ब्रेक मिलता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 68,037 रुपये है। इसमें 110cc की इंजन मिलता है।

Hero Splendor i-Smart

हीरो स्प्लेंडर i स्मार्ट भारत में लॉन्च होने वाली पहली बीएस6 बाइक थी। इसकी i-Smart टेक्नोलॉजी आइडल पोजिशन में इंजन को खुद ही बंद कर देती है। इससे इंधन की कम खपत होती है। बाइक के डिस्क ब्रेक मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 68,850 रुपये है। 

Hero Passion Pro

स्प्लेंडर आई-स्मार्ट की तरह पैशन प्रो में भी  i-Smart टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें 113 सीसी का इंजन दिया गया है जो 6.73 kW की पावर और 9.89 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक के डिस्क ब्रेक मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 69,600 रुपये है। 

Honda Livo

110 CC वेरिएंट्स की यह सबसे महंगी बाइक है। होंडा लीवो के डिस्क ब्रेक मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 75,748 रुपये है। इस बाइक में ट्यूबलेस टायर और 6-स्पोक अलॉय व्हील मिलते हैं। यह 4 आकर्षक रंगों में आती है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।