यूपी चुनाव: मेरठ की 7 सीटों से टिकट के लिए कांग्रेस से 60 से ज्यादा दावेदार, सबसे ज्यादा आवेदन दक्षिण सीट से

 | 
congress party
अगले साल होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। प्रदेश की सत्ता से दो दशकों से बाहर चल रही कांग्रेस में भी टिकट को लेकर दावेदारों के बीच होड़ शुरू हो गई है। मेरठ में ही 7 विधानसभा सीटों पर 60 से ज्यादा नेताओं ने दावेदारी ठोंकी है। सबसे ज्यादा मारामारी मेरठ दक्षित विधानसभा सीट पर है। यहां से 9 दावेदार मैदान में हैं। इसके बाद हस्तिनापुर सीट पर सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। यहां से 6 दावेदारों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। Read ALso : Jammu Kashmir के राजौरी सेक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में JCO समेत 5 जवान शहीद

 

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा ने गठबंध से चुनाव लड़ा था। इनमें कांग्रेस ने सिर्फ मेरठ दक्षिण और मेरठ कैंट सीट पर अपना प्रत्याशी उतारा था, बाकी पांच सीटों पर सपा का प्रत्याशी मैदान में था। 2017 में मेरठ दक्षिण सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी मो. आजाद सैफी को करारी हार का सामना करना पड़ा था और वे भाजपा व बसपा के बाद तीसरे स्थान पर थे। मो. आजाद सैफी को 69117 मिले थे। वहीं मेरठ कैंट सीट पर भी कांग्रेस को बुरी तरह हार मिली थी। 2017 में मेरठ कैंट सीट से कांग्रेस ने रमेश ढींगरा को टिकट दिया था, लेकिन वे भी भाजपा और बसपा के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे। ढींगरा को 16.74% यानि महज 39650 वोट मिले थे। 

 

मेरठ में मोबाइल, टीवी, फ्रिज को किस्तों पर खरीदने के लिए संपर्क करें : अवंतिका इलेक्ट्रॉनिक्स : 9012696979 

 

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। टिकट के दावेदारों से आवेदन लेने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर थी। मेरठ शहर, कैंट, दक्षिण विस से उम्मीदवारी के लिए आवेदकों ने बुढ़ाना गेट कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जाहिद अंसारी के पास, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा व अखिल कौशिक को आवेदन जमा किया है, जबकि किठौर, मेरठ दक्षिण, सरधना, सिवालखास, हस्तिनापुर सीट पर जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला के पास आवेदन जमा कराए। अब यह लिस्ट यूपी कांग्रेस कमेटी के पास जाएगी। आवेदकों से 11 हजार रुपये के आरटीजीएस, डीडी, पे-आर्डर की आवेदन राशि भी ली गई है। जिला अध्यक्ष अवनीश काजला के मुताबिक दो दिन की बैंक की छुट्टी होने के कारण कुछ कार्यकर्ताओ की फीस देर से जमा हो पाई है। ऐसे में  हर विधानसभा में दावेदारों की संख्या और बढ़ेगी। 

 

20 रुपये रोजाना में दीजिए अपने व्यापार का विज्ञापन, कीजिए डिजिटल प्रचार : कॉल करें : 9200009144/9557978051 

 

जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी हरिकिशन आंबेडकर ने बताया कि दावेदारों की लंबी सूची मिली है। अब पार्टी की तरफ से प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके पहले सभी दावेदारों को टास्क सौंपे जाएंगे। उनके क्षेत्रों में सर्वे कराया जा रहा है। गोपनीय ढंग से जनता के बीच जाकर दावेदारों की जमीनी हकीकत परखी जाएगी। इसके बाद हर विधानसभा से दावेदारों का पैनल तैयार किया जाएगा। इनमें से किसी एक के टिकट पर चुनाव स्कैनिंग कमेटी मुहर लगाएगी। Read ALso : उत्तरप्रदेश में और गहरा सकता है बिजली संकट, सीएम योगी ने बुलाई सभी जिलों के DM और यूपी पावर कॉरपोरेशन की आपात बैठक

 

महानगर कांग्रेस के पास इन दावेदारों ने जमा किए आवेदन

मेरठ कैंट: अखिल कौशिक, सरदार मंजीत सिंह कोछड़, डॉ. कर्मेन्द्र सिंह, राज केसरी 
मेरठ शहर : शहजाद यूसुफ, अनिल शर्मा, मोहम्मद इकराम चौधरी, रंजन शर्मा पार्षद, चौधरी शमशुद्दीन
मेरठ दक्षिण : नफीस सैफी, चौधरी धूम सिंह गुर्जर, महेंद्र गुर्जर, इरफान सैफी, नसीम सैफी 

 

जिला कांग्रेस कमेटी को इन दावेदारों ने सौंपे आवेदन

हस्तिनापुर (सुरक्षित) : विधानसभा सीट से आशाराम, योगी जाटव, लज्जावती कर्दम, एडवोकेट रघु प्रताप, मोनू वाल्मीकि, राजेंद्र जाटव 
सिवाल विधानसभा : जगदीश शर्मा, मनोज चौहान, अरविंद तालियान, अनिल प्रमुख, गुलजार चौहान 
सरधना विधानसभा : सैय्यद वसी अहमद, जीत खान तोमर, यूसुफ अंसारी, शेर मोहम्मद, जोन कुमार
किठौर विधानसभा : डॉ. जाहिद वाहिद, डॉ. बबीता गुर्जर, डॉ. जफर उल्ला, रुस्तम सैफी प्रधान 
मेरठ दक्षिण : महेंद्र शर्मा, डॉ. खालिद, इरशाद सैफी, एडवोकेट रवि कुमार

मेरठ कैंट विधानसभा सीट

मेरठ कैंट विधानसभा सीट पर 401,849 मतदाता हैं। 2017 में हुए चुनावों में इस सीट पर 236,926 वोट पड़े, यानि कुल मतदान प्रतिशत  58.96% रहा। सबसे ज्यादा 55.93% वोट भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश अग्रवाल (132518) को मिले। इसके बाद बसपा प्रत्याशी सतेंद्र सोलंकी को 23.59% (55899) वोट मिले। वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी रमेश ढींगरा को  16.74% (39650) मत मिले।

 

मेरठ शहर विधानसभा सीट

मेरठ शहर विधानसभा सीट पर 302,214 मतदाता हैं। 2017 में हुए चुनावों में इस सीट पर 195,516 वोट पड़े, यानि कुल मतदान प्रतिशत  64.69% रहा। सबसे ज्यादा 52.79% वोट सपा प्रत्याशी रफीक अंसारी (103217) को मिले। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को 38.08% (74448) वोट मिले। वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी पंकज जौली को  6.46% (12636 ) मत मिले। सपा से गठबंधन होने के कारण कांग्रेस ने यहां से प्रत्याशी नहीं उतारा था।

 

मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट

मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट पर 428,854 मतदाता हैं। 2017 में हुए चुनावों में इस सीट पर 270,796 वोट पड़े, यानि कुल मतदान प्रतिशत 63.14% रहा। सबसे ज्यादा 41.81% वोट भाजपा प्रत्याशी सोमेंद्र सिंह तोमर (113225 ) को मिले। इसके बाद बसपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद याकूब को 28.74% (77830) वोट मिले। वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद आजाद सैफी को 25.52% (69117) मत मिले।

 

किठाैर विधानसभा सीट

किठाैर विधानसभा सीट पर 338,755 मतदाता हैं। 2017 में हुए चुनावों में इस सीट पर 242,879 वोट पड़े, यानि कुल मतदान प्रतिशत 71.70% रहा। सबसे ज्यादा 37.31% वोट भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी (90622) को मिले। इसके बाद सपा प्रत्याशी शाहिद मंजूर को 32.86% (79800) वोट मिले। वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी गजराज सिंह को 25.73% (62503) मत मिले। सपा से गठबंधन होने के कारण कांग्रेस ने यहां से प्रत्याशी नहीं उतारा था।

 

सिवलखास विधानसभा सीट

सिवलखास विधानसभा सीट पर 318,698 मतदाता हैं। 2017 में हुए चुनावों में इस सीट पर 225,365 वोट पड़े, यानि कुल मतदान प्रतिशत 70.71% रहा। सबसे ज्यादा 32.32% वोट भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र पाल सिंह  (72842) को मिले। इसके बाद सपा प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद को 27.25% (61421) वोट मिले। वहीं तीसरे स्थान पर रहे रालोद प्रत्याशी यशवीर सिंह को 19.84% (44710) मत मिले। चौथे स्थान पर बसपा के प्रत्याशी नदीम अहमद को 18.87% (42524) मत मिले। सपा से गठबंधन होने के कारण कांग्रेस ने यहां से प्रत्याशी नहीं उतारा था।

 

हस्तिनापुर विधानसभा सीट

हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर 326,707 मतदाता हैं। 2017 में हुए चुनावों में इस सीट पर 221,371 वोट पड़े, यानि कुल मतदान प्रतिशत 67.76% रहा। सबसे ज्यादा 44.92% वोट भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक (99436) को मिले। इसके बाद बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को 28.63% (63374) वोट मिले। वहीं तीसरे स्थान पर रहे सपा के प्रभु दयाल को 22.13% (48979) मत मिले। सपा से गठबंधन होने के कारण कांग्रेस ने यहां से प्रत्याशी नहीं उतारा था।

 

सरधना विधानसभा सीट

सरधना विधानसभा सीट पर 333,064 मतदाता हैं। 2017 में हुए चुनावों में इस सीट पर 239,251 वोट पड़े, यानि कुल मतदान प्रतिशत 71.83% रहा। सबसे ज्यादा 40.93% वोट भाजपा प्रत्याशी संगीत सिंह सोम (97921) को मिले। इसके बाद सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान को 31.89% (76296) वोट मिले। वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा के मोहम्मद इमरान को 23.92% (57239) मत मिले। सपा से गठबंधन होने के कारण कांग्रेस ने यहां से प्रत्याशी नहीं उतारा था।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।