UP Election: योगी के गढ़ में दहाड़ीं प्रियंका गांधी, बोलीं- BJP ने 7 साल में गंवा दी 70 साल की मेहनत

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के गढ़ गोरखपुर में गरजीं। यहां प्रतिज्ञा रैली के दौरान उन्होंने सीएम योगी को आड़े हाथों लिया।

 | 
Priyanka gandhi gorakhpur
 
UP Assembly Election: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के गढ़ गोरखपुर (Gorakhpur) में गरजीं। यहां प्रतिज्ञा रैली के दौरान (Gorakhpur me Priyanka Gandhi) उन्होंने सीएम योगी को आड़े हाथों लिया। प्रियंका ने कहा कि सीएम योगी का शासन गुरु गोरखनाथ के विचारों के विपरीत चल रहा है। जबसे योगी जी मुख्यमंत्री बने हैं, जनता की समस्याओं को नहीं सुनते। हवाई जहाज में चढ़ कर चले जाते हैं। प्रियंका ने कहा कि हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में बिठाने का सपना दिखाया गया था, लेकिन पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने मोटरसाइकिल से उतार कर पैदल चलने पर मजबूर कर दिया है.

 

whatsapp gif

प्रियंका ने कहा कि कुछ महीने पहले ही मैं प्रयागराज के बसवार गांव गई थीं, वहां पुलिस ने निषादों की नाव जला दी थी। उन्होंने कहा कि नदी पर किसी का अधिकार है तो वह निषादों का है। इसके साथ ही प्रियंका ने यूपी में किसानों, खाद की कमी, रोजगार और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी सीएम योगी पर जमकर हमला बोला। Read Also : RLD Manifesto: RLD ने जारी किया घोषणा पत्र, 1 करोड़ नौकरी, किसानों को 6000 सालाना, जानें- जयंत जौधरी के 22 वादे?

 

प्रियंका ने कहा कि देश और प्रदेश में किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है, सरकार उनकी सुन ही नहीं रही है। लोग अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं सरकार से मदद मांग रहे हैं, लेकिन सरकार कुछ करने की बजाय मुंह फेर रही है। देश में बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हाथों में खाद, खेती, फसल दे दी गई है। किसानों की लाइन में लगे लगे मौत हो रही है, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रही है। प्रियंका ने कहा कि जब मैं मृत किसानों के परिजनों से मिली तो वहां कुछ नहीं था। न तो गैस सिलेडर था और न ही सरकारी मदद थी, किसानों के परिवार रो रहे हैं। Read Also : यूपी में बड़ा राजनीतिक खेल : 7 विधायक सपा में शामिल, BJP MLA भी साइकिल पर हुए सवार

 

news shorts

बीजेपी ने 70 सालों की मेहनत 7 साल में गंवाई

प्रियंका ने कहा कि कोरोना काल में हजारों लोग बेरोजगार हो गए, रोजाना तीन युवा बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही कोई कदम नहीं उठा रही। लोगों का रोजगार छीना जा रहा है। प्रियंका ने चुनावी घोषणा करते हुए कहा कि ऐसे परिवारों को कांग्रेस सरकार आने पर 25000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। प्रियंका ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 70 सालों की मेहनत 7 साल में गंवा दी। सरकारी संपत्तियां बेच दीं। कांग्रेस ने रेल, हवाई अड्‌डे स कुछ बनवाकर दिया था, लेकिन भाजपा ने सब बेच दिया। कांग्रेस ने जो चीनी मिलें लगवाई थीं वो सपा, बसपा और भाजपा  ने बंद कर दीं।

 

अमित शाह पर भी साधा निशाना

प्रियंका ने अपनी जनसभा में गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि यूपी में अब अपराधी को ढूंढना पड़ता है तो दूरबीन की जरूरत होती है, लेकिन खुद उनके मंच पर अजय मिश्रा टेनी बैठा रहता है। प्रियंका ने कहा कि मेरा कहना है गृहमंत्री जी दूरबीन छोड़िए चश्मा लगाइए। मैं आपके लिए लडूंगी, कांग्रेस आपके लिए लड़ेगी। प्रियंका ने कहा कि मैं आपको वो शक्ति देना चाहती हूं। जब महिलाओं की राजनीति में 40 फीसदी की हिस्सेदारी होगी तो देश की राजनीति बदल देंगी। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।