सपा की विजय रथ यात्रा: भाजपा से ज्यादा कांग्रेस पर हमलावर दिखे अखिलेश, प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

विजय यात्रा रथ (Akhilesh Yadav Vijay Rath Yatra) पर सवार अखिलेश यादव ने इस बार भाजपाा से ज्यादा कांग्रेस को निशाने पर लिया। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में ज्यादा फर्क नहीं है,

 | 
Vijay Rath Yatra Latest Update

whatsapp gif

Samajwadi Vijay Yatra LIVE: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Vijay Yatra) ने कानपुर से अपनी विजय यात्रा (Vijay Yatra Update) शुरू कर दी है। सपा की इस विजय यात्रा में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की यह दो दिवसीय विजय यात्रा कानपुर से कालपी होते हुए हमीरपुर गंगा के किनारे तक जाएंगी। पहले दिन मंगलवार को 95 किलोमीटर यात्रा पूरी की गई। सपा रथयात्रा में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता नाव पर सवार होकर पहुंचे। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने छोटे बच्चे को रथ पर बैठाकर लोगों का अभिवादन किया।
 
मेरठ शहर में शादी, सगाई और अन्य आयोजनों में फैंसी पंडाल, फूलों की स्टेज, गद्दे, बिस्तर, क्रॉकरी व अन्य सामान के लिए संपर्क करें
गुप्ता टेंट हाउस एंड वेडिंग प्लानर : 82184346947397978781

 

विजय यात्रा रथ (Akhilesh Yadav Vijay Rath Yatra) पर सवार अखिलेश यादव ने इस बार भाजपाा से ज्यादा कांग्रेस को निशाने पर लिया। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में ज्यादा फर्क नहीं है, दोनों ही पार्टियों की नीतियां एक जैसी हैं। लखीमपुर खीरी में प्रियंका गांधी की सक्रियता से समाजवादी पार्टी को नुकसान के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होगा। कांग्रेस और बीजेपी दोनों के रास्ते एक ही हैं। कांग्रेस में प्रियंका गांधी की सक्रियता से सपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। Read Also : प्रसपा-सपा का नहीं होगा गठबंधन! शिवपाल बोले- अखिलेश हमसे माफी मांगे; रथयात्रा में शामिल कांग्रेस नेता ने भी साधा निशाना

 

प्रसपा से गठबंधन पर दिया जवाब

शिवपाल यादव की प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा पर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि उत्तरप्रदेश बड़ा प्रदेश है और यहां सभी राजनीतिक दलों को काम करने की जरूरत है। वे जो कुछ भी बोलेंगे, लेकिन बोलेंगे भाजपा के खिलाफ ही। प्रसपा से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा खिलेश ने कहा कि हमने पहले कई बड़े दलों से गठबंधन करके देख लिया, लेकिन परिणाम नहीं मिला। उन्होंने (Shivpal Yadav) ने हमें राजनीति में रास्ता दिखाया है। समय आने दीजिए अगर क्षेत्रीय दलों से समाजवादी पार्टी का गठबंधन होगा तो आपको पता चल जाएगा।  

 

 

भाजपा को नहीं हटाया तो संविधान को कुचल देंगे

अखिलेश ने कहा कि उत्तरप्रदेश में जिस तरीके से कानून को कुचला जा रहा है, किसानों को कुचला जा रहा है, संविधान की धज्जियां उड़ाई है उसके चलते जनता में भाजपा Akhilesh Ka BJP Per Hamla) के लिए आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आया दोगुनी तो हुई नहीं, लेकिन किसानों की आय छीनी जरूर  जा रही है। हम किसानों और आम जनता का सहयोग करने और उनका समर्थन लेने के लिए विजय यात्रा पर निकले हैं। भाजपा सरकार से उत्तर प्रदेश को धोखा मिला है। अखिलेश ने कहा कि अगर भाजपा को सत्ता से नहीं हटाया तो जैसे भाजपा के लोग गाड़ियों से किसानों को कुचल रहे हैं वैसे ही एक दिन संविधान को कुचल देंगे।

 

20 रुपये रोजाना में दीजिए अपने व्यापार का विज्ञापन, कीजिए डिजिटल प्रचार : कॉल करें : 9200009144/9557978051

 

पिता की परंपरा, इसलिए चुना कानपुर

अखिलेश ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) भी एक समय कानपुर से ही रथ यात्रा की शुरुआत की थी। यह हमारे परिवार की परंपरा है इसीलिए हमने कानपुर से ही रथयात्रा (Vijay Rath Yatra Se Akhilesh Yadav) शुरू की है। अखिलेश ने कहा कि कानपुर बड़ा औद्योगिक शहर है। कानपुर में समाजवादी पार्टी ने बहुत विकास किया है। कानपुर गंगा जमुना के बीच का इलाका है। यहां सबसे ज्यादा खुशहाली होनी चाहिए थी, लेकिन भाजपा से इसे धोखा मिला है। कानपुर में कोरोना काल में लोगों को अस्पतालों में बेड नहीं मिले, दवा नहीं मिली। ऑक्सीजन और स्ट्रेचर के अभाव में बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। हमारी सरकार आएगी तो हम फिर से यहां खुशहाली लाएंगे। कानपुर के बंद कारखाने खोलेंगे, ताकि रोजगार के अवसर भी पैदा हो, युवाओं को रोजगार मिले।  Read ALso : यूपी चुनाव: मेरठ की 7 सीटों से टिकट के लिए कांग्रेस से 60 से ज्यादा दावेदार, सबसे ज्यादा आवेदन दक्षिण सीट से


 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।