Meerut : रोहित ने स्वीकारा भाजयुमो महानगर कार्यकारिणी में मिला पद, बोले- किसी से नाराजगी नहीं, पार्टी के लिए काम करेंगे

 | 
rohit

whatsapp gif

Metropolitan Executive of BJYM in Meerut: मेरठ में भाजयुमो की महानगर कार्यकारिणी घोषित होने के बाद पद वितरण को लेकर हुआ विवाद कुछ ही घंटों में खत्म हो गया है। युवा नेता रोहित आनंद ने भाजयुमो की महानगर कार्यकारिणी में मिला सदस्य पद स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि मैं पद के लिए नहीं पार्टी के लिए काम करता हूं। Read Also : बीजेपी युवा मोर्चा मेरठ महानगर की नई कार्यकारिणी घोषित, रमन खुराना को बड़ी जिम्मेदारी

 

पहले रोहित ने पद लेने से इनकार कर दिया था

दरअसल शुक्रवार को भाजयुमो की मेरठ महानगर कार्यकारिणी के 31 पदाधिकारियों की सूची मेरठ भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने जारी की थी। इस सूची में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री और 12 सदस्यों को शामिल किया गया है। इन्हीं 12 सदस्यों में मेरठ के युवा नेता रोहित आनंद को भी सदस्य पद दिया गया, लेकिन रोहित ने पद को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और फेसबुक पर भी इस संबंध में पोस्ट डाली। Read Also: ABP Cvoter Survey for UP Election 2022: क्या लोग हैं सीएम योगी से संतुष्ट, क्या है चुनावी मुद्दा, जानिए जनता की राय 

 

dr vinit new

खबरीलाल ने प्रमुखता से प्राकाशित किया

भाजयुमो में बगावत की खबर को खबरीलाल ने प्रमुखता से प्राकाशित किया और रोहित आनंद का पक्ष भी लिखा। जिसके बाद भाजयुमो कार्यकारिणी में हुई बगावत पर पार्टी पदाधिकारियों ने त्वरित संज्ञान लेते हुए रोहित आनंद से बातचीत की और उनकी समस्या को जाना। तब रोहित की शिकायत थी कि संगठन में बड़े पदों पर नए चेहरों को बिठा दिया गया है, जबकि वे संगठन के साथ 11 सालों से जुड़े हैं और उन्हें सदस्य बनाया गया है। इसी बात से रोहित नाराज थे। Read Also : ABP Cvoter Survey: एक बार फिर से लहरा सकता है बीजेपी का परचम, सपा-बसपा को तगड़ा झटका; सर्वे में जानें जनता का मूड

 

बोले-  कुछ बातों पर असंतोष था जिसे पार्टी पदाधिकारियों ने दूर कर दिया

रोहित ने खबरीलाल को बताया कि उनकी नाराजगी न तो पहले किसी से थी और न ही अब किसी से है। कुछ बातों पर असंतोष था जिसे पार्टी पदाधिकारियों ने दूर कर दिया है। मैं पहले से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं और भविष्य में भी करता रहूंगा। मुझे पद का लालच कभी नहीं रहा और न ही कभी रहेगा। भाजपा में सामान्य कार्यकता को भी वही मान-सम्मान मिलता है जो पदाधिकारियों काे दिया जाता है। मैं भाजयुमों अध्यक्ष अंकुश कुशवाहा के नेतृत्व में पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ काम करूंगा।

 

2010 से संगठन में सक्रिय हैं रोहित आनंद

रोहित से जब खबरीलाल ने इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि मैं 2010 से संगठन के साथ जुड़ा हूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर मैंने पार्टी के लिए कार्य करना शुरू किया था, इसके बाद से ही मैं संगठन में सक्रिय हूं। मैं एबीवीपी में नगर मंत्री, महानगर जनसंपर्क प्रमुख, महानगर प्रचार प्रमुख, महानगर संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहा हूं। इसके अलावा 2014 के चुनाव में मोदी रथ अभियान में मैं शहर विधानसभा प्रभारी रहा हूं।

 

ortho

ये है कार्यकारिणी 

  • अध्यक्ष अंकुर कुशवाह
  • उपाध्यक्ष भव्य त्यागी, अखिल गोयल, कमल मित्तल, अक्षय भड़ाना, यथार्थ नारंग, अमबर अग्रवाल,
  • महामंत्री : विनोद जाटव, पीयूष शर्मा
  • मत्री: मयंक कौशिक, संचित गुप्ता, रमन बालियान, मयंक वर्मा, नोनू पण्डित, अम्बुज त्यागी
  • कोषाध्क्ष: रमन खुराना 
  • कार्यालय प्रभारी: अनुज लोधी
  • सोशल मीडिया प्रभारी : हिमांशु कौशिक
  • मीडिया प्रभारी : विक्रम शर्मा
  • सदस्य : अक्षित त्यागी, रोहित आनन्द, हिमांशु भटनागर, अभिषेक ठाकुर, करण वाल्मीकि, अमरजीत सिंह, अभिषेक राणा, हेमन्त शाक्य, नमन गोयल, इशान अग्रवाल, चिराग रस्तौगी, नितिन उपाध्याय 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।