केशव प्रसाद मौर्य बोले- हम 2022 भी जीतेंगे 2024 भी जीतेंगे, अखिलेश यादव गुंडे माफियाओं के दम पर भी हमें नही रोक पाएंगे

 | 
keshav
उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 2022 के विधानसभा चुनाव में 325 से ज्यादा सीटें लाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि सारे विरोधी एक भी हो जाएंगे तब भी हम कमल खिलाकर ही रहेंगे। मौर्य ने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा की ही सरकार होगी। हम 2022 भी जीतेंगे 2024 भी जीतेंगे। अखिलेश यादव गुंडे माफियाओं के दम पर नही रोक पाएंगे। 

 

माैर्य ने कहा कि अखिलेश और मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वे किसानों के नाम पर राजनीति करना बंद करें। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और मायावती 2022 में सरकार बनाने का मुंगेरीलाल का सपने देख रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य वेस्ट यूपी के 6 जिलों की 1203 करोड़ की 380 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास करने मेरठ पहुंचे हैं। 

 

केशवव
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डिप्टी सीएम

 

रघुवंशी से लेकर यदुवंशी सब हमारे साथ
यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में यूपी में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला था, लेकिन योगी सरकार ने इस गुंडागर्दी पर चोट दी है। माैर्य ने कहा कि हम विकास की बात करते है और वो जाति की बात करते हैं। रघुवंशी से लेकर यदुवंशी सब हमारे साथ हैं, क्योंकि हमारी सरकार बिना भेदभाव विकास करती है और वे बेमतलब के विषयों पर बात करते हैं।

 

15 साल के काम नजर नहीं आते
मौर्य ने कहा कि आजादी के बाद बहुत सरकारें आई और गईं, लेकिन हमारी सरकार ने जो काम किए वह किसी ने नहीं किए। योगी सरकार ने विकास किया है। 15 साल में सपा बसपा कार्यकाल के काम नहीं दिखेंगे, लेकिन 52 सप्ताह का काम नजर आ रहा है।

 

योजना
6 जिलों की 120.034 करोड़ की 380 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

 

अभी बहुत कुछ करना है
उन्होंने कहा कि आज क्रांतिधरा पर योजनाओं का लोकार्पण कर रहा हूं, यह मेरे लिए गर्व की बात है। आज छह जिलों के लिए 201 परियोजनाओं का लोकापर्ण 377 करोड़ 64 लाख, 179 परियोजनाओं का शिलाृन्यास 822 करोड़ 80 लाख रुपये की सौगात दी रहे है, लेकिन यह शुरुआत है, अभी बहुत कुछ करना बाकी है। हम कांवड़ पथ को चौधरी चरण सिंह के नाम से बना रहे। धन सिंह कोतवाल के नाम से एक मार्ग  बनेगा, सर छोटू राम के नाम से मार्ग बनेगा।

 

keshav
मंच पर डिप्टी सीएम का अभिनंदन करते विधायक सत्यवीर त्यागी

 

मौर्य ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल कहते हैं कि मुझे यूपी का आम अच्छा नहीं लगता, मैं उनसे कहूंगा कि प्रदेश का अपमान मत करो। मौर्य ने कहा कि हम किसानों के हित में काम कर रहे हैं, आप इतिहास देख लीजिए, किसी सरकार ने किसाानों के लिए इतना काम नहीं किया जितना हमने किया। किसान हमारे साथ है इसीलिए सपा-बसपा-रालोद एक होने के बाद भी वर्ष 2019 में बीजेपी जीत गई।

 

120.034 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
डिप्टी सीएम ने मेरठ में 1203 करोड़ की 380 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। ये परियोजनाएं सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग दोनों की हैं। इन परियोजनाओं में कांवड़ नहर पटरी मार्ग भी प्रमुख प्रोजेक्ट है जिसका शिलान्यास होगा। सेतु निगम की 27 परियोजनाएं हैं। मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, शामली, बुलंदशहर, गौतमबुदध़नगर के प्रोजेक्ट का शुभारंभ हुआ।। मेरठ जिले में 51, बागपत 57, गाजियाबाद में 33, हापुड़ की 17, गौतमबुदधनगर की 59, बुलंदशहर की 132 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण हुआ।

 

  • 737 किलोमीटर की सड़क मार्गों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण
  • 36 लघु सेतु का निर्माण
  • ग्रामीण इलाकों में 246 किलोमीटर के मार्गों का नवीनीकरण और नई परियोजना
  • कांवड़ गंगनहर मार्ग की बांयी पटरी पर सड़क सुरक्षा के लिए 30 करोड़ की लागत से क्रैश बैरियर व रिफ्लेक्टर का लोकार्पण
  • मुजफ्फरनगर में 1.8 किलोमीटर अवशेष मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढी़करण
  • सेतु निगम के चार बड़े सेतु का लोकार्पण और चार सेतु 
  • बुलंदशहर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास
  • खुर्जा में राजकीय आईटीआई का शिलान्यास
  •  बागपत में राजकीय आईटीआई का शिलान्यास

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।