कांग्रेसियों ने दी इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, कहा- राष्ट्रहित में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

 Meerut Congress Tribute to Indira Gandhi : देश की पहली महिला पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी को उनकी 37वीं पुण्यतिथि पर मेरठ में काग्रेस नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 | 
CONGRESS
Meerut Congress Tribute to Indira Gandhi : देश की पहली महिला पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी को उनकी 37वीं पुण्यतिथि पर मेरठ में काग्रेस नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। एकता व सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई पुण्यतिथि पर मेरठ के पूर्व दिग्गज कांग्रेस नेता दिवंगत धर्मदिवाकर शर्मा के सुपुत्र सौरभ शर्मा ने इंदिरा चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के राष्ट्रहित में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वह हमारी प्रेरणा स्त्रोत हैं। इंदिरा गांधी के त्याग व बलिदान को याद करते हुए अनिरुद्ध त्यागी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को आत्मनिर्भर व शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व के मानचित्र पर प्रदर्शित करने का काम किया था। 

 

उधर कांग्रेस पार्टी की जिला व महानगर कमेटी द्वारा भी बुढ़ाना गेट स्थित कार्यालय पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी, महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक, हरीकिशन अम्बेडकर,महानगर उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मोघा,मोनिंदर सूद समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। Read Also : UP Election: योगी के गढ़ में दहाड़ीं प्रियंका गांधी, बोलीं- BJP ने 7 साल में गंवा दी 70 साल की मेहनत

 

congress
कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित गोष्ठि को संबोधित करते अवनीश काजला

 

कांग्रेस नेताओ ने कहा कि भारत की सेवा में जीवन अर्पित करने वाली आयरन महिला इंदिरा गांधी का देश के विकास में अग्रणी भूमिका रही है। पाकिस्तान को दो फाड़ करने वाले भारत के सर्वकालिक शक्तिशाली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दुनिया में भारत के मस्तक को हमेशा ऊंचा रखा। आज उनकी कमी हर भारतीय को खलती है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भारत रत्न लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर उनका भी भावपूर्ण स्मरण किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत की एकता, अखंडता, विकास, लोकतंत्र के लिए आज़ादी के इन दोनों महानायकों ने जीवन पर्यन्त कार्य किया।

 

बुढ़ाना गेट स्थित कार्यालय पर बलिदान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक ने किया, जबकि अध्यक्षता संयुक्त रूप से महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी और जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने आज के ही दिन 1984 में देश की एकता व अखंडता व सामाजिक सदभाव के लिए अपने प्राण का बलिदान दिया। वह सच्ची राष्ट्र भक्त थी।  Read Also : RLD Manifesto: RLD ने जारी किया घोषणा पत्र, 1 करोड़ नौकरी, किसानों को 6000 सालाना, जानें- जयंत जौधरी के 22 वादे?

 

महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि बाल्य काल से ही उन्होंने देश की आज़ादी की लड़ाई में भाग लिया। उन्होंने वानर सेना का गठन किया। उन्होंने 19 जुलाई में बैंकों का राष्ट्रीयकरण,1971 को पाकिस्तान के दो टुकड़े, 1984 में ऑपरेशन मेघदूत कर सियाचीन पर भारत का कब्ज़ा, 18 मई 1974 को परमाणु परीक्षण कर दुनिया को चौकाया, 1971 में राजाओं का प्रिवी पर्स (राज भत्ता) समाप्त किया, 1975 में सिक्किम का भारत मे विलय करने जैसे साहसिक कार्य किए।

 

सरदार पटेल (Sardar Patel) को याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरदार पटेल (Sardar Patel) महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म नाड़ियाद, गुजरात में हुआ था। उनका पूरा नाम वल्लभभाई झावेरभाई पटेल है। महात्मा गांधी जी ने इनको लौह पुरुष की उपाधि दी। लंदन से इन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई की। अहमदाबाद में वकालत की। महात्मा गांधी की प्रेरणा से आज़ादी की लड़ाई में भाग लिया। 1918 में खेड़ा संघर्ष में पहला योगदान किया। 1928 में बारडोली सत्याग्रह के किसान आंदोलन में भाग लिया। देश की 562 छोटी छोटी रियासतों का सफलतापूर्वक भारत मे एकीकरण किया।

 

कार्यक्रम की समाप्ति से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मेरठ के खरखौदा के पूर्व विधायक दामोदर शर्मा के लिए दो मिनट का मौन किया गया। उसके बाद हापुड़ रोड पर इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।