मेरठ: युवा शक्ति समागम में BJP ने दिखाई ताकत, मोहित बेनिवाल बोले- युवाओं के सहयोग से प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी

 | 
BJP

whatsapp gif

 
UP Assembly Election: युवा ही देश की दिशा और दशा तय करता है। युवा शक्ति के सहयोग से प्रदेश में फिर भाजपा (BJP) की सरकार बनेगी, जिसके लिए युवा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। यह बात भाजपा के पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने मेरठ कैंट क्षेत्र में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा शक्ति समागम कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा सरकार 350 का लक्ष्य पूरा करेगी

 

BJP

मोहित बेनिवाल युवा शक्ति समागम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। युवाओं को संबांधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी वर्ग के लोगों को सम्मान दिलाने का काम किया है। भाजपा सरकार की योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रही है। राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। भारी संख्या में युवा संगठन से जुड़ कर संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। सिर्फ भाजपा ही युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। Read Also : 'चचाजान' पर भड़की AIMIM, कहा- मुजफ्फरनगर दंगे के वक्त कहां थे टिकैत, भाजपा बोली टिकैत विपक्ष के लिए फिल्डिंग कर रहे
BJP
कार्यक्रम को संबोधित करते अंकुर कुशवाहा, साथ में युवा मोर्चा के रोहित आनंद व अन्य सदस्य

 

कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, महानगर महामंत्री महेश बाली क्षेत्रीय युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी निशाक गर्ग मंच पर मौजूद रहे। युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा ने अपनी टीम के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मेरठ युवा मोर्चा के सभी मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। Read Also : यूपी की 45 सीट छोड़ेगी सपा! जा सकती है रालोद के हिस्से में; मेरठ की सिवालखास पर भी RLD की दावेदारी, 1 पर कशमकश

 

BJP
सभा को संबोधित करते विधायक सोमेंद्र तोमर।
मोहित बेनीवाल ने कहा कि योगी राज्य में गुंडे, माफिया प्रदेश छोड़ने को विवश हुए, बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटीरोमियो अभियान चलाकर बेटियों को स्वच्छंद व स्वतंत्रता पूर्वक कहीं भी आने-जाने की आजादी योगी सरकार ने दी है। भू माफिया के विरुद्ध एंटी भू-माफिया अभियान चलाकर सरकारी जमीनों को मुक्त कराया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनवाकर गरीबों को सम्मान के साथ जीने का हक मोदी सरकार ने दिया। धारा 370 हटाकर जम्मू कश्मीर के अलगवादियों के मंसूबों पर पानी फेरा गया। इस दौरान विनोद कुमार, अंबर अग्रवाल, रोहित आनंद, मयंक वर्मा, रमन खुराना, मयंक कौशिक, सन्नी शर्मा आदि मौजूद रहे। 

 

bjp
युवा शक्ति समागम कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल नेयुवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी, पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है इसका इतिहास स्वर्णिम है। उन्होंने कहा कि युवा ही समाज, राज्य, एवं देश के निर्माता हैं। उसी प्रकार भाजपा की नीव युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के सुझाव दिए साथ ही उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हम मेरठ महानगर की तीनों सीटों पर रिकाॅर्ड मतों से जीत दर्ज कर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने में अपना योगदान देंगे। 
BJP
कार्यक्रम से पूर्व अंकुर कुशवाहा का स्वागत करते युवा कार्यकर्ता।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।