आखिर क्यों रद्द हुई मेरठ में होने वाली प्रियंका गांधी की रैली, एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का था दावा

रैली को लेकर भैंसाली (Ramlila Maidan) का भी चयन हो गया था और स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की कोर टीम (Congress Core Team) इस रैली को सफल बनाने में जुट गई थी। ऐसे में अब रैली को स्थगित करने के कारणों को तलाशा जा रहा है।

 | 
प्रियंका गांधी रैली

मेरठ के कांग्रेस नेताओं ने दावा किया था कि, एक लाख लोगों की भीड़ जुटेगी और ये रैली के बाद कांग्रेस पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पूरा राजनैतिक गणित बदल देगी, लेकिन उससे पहले ही अचानक रैली को रद्द कर दिया गया है।

 

news shorts

Priyanka Gandhi Rally in Meerut:  29 सितंबर (29 Sepetember) को मेरठ में होने जा रही कांग्रेस की रैली (Congress Rally) फिलहाल स्थगित कर दी गई है।  इस रैली को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को संबोधित करना था। इसको लेकर भैंसाली (Ramlila Maidan) का भी चयन हो गया था और स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की कोर टीम (Congress Core Team) इस रैली को सफल बनाने में जुट गई थी और ऐसे में अब रैली को स्थगित करने के कारणों को तलाशा जा रहा है।

 

whatsapp gif

 

कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि अब इस रैली को कैंसिल कर अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि रैली के लिए मेरठ से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता जल्द ही प्रियंका गांधी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक मीटिंग कर नई तारीख का फैसला करेंगे। Read Also : UP Election 2022 : चुनाव में धांधली पर BSP से निष्कासित लालजी वर्मा और रामअचल राजभर सपा में शामिल

 

प्रियंका गांधी को मेरठ रामलीला मैदान से प्रदेश में शुरू होने वाली संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखानी थी और इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मेरठ आकर तैयारियों का जयाजा लिया था और पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक भी की थी। मेरठ के कांग्रेस नेताओं ने दावा किया था कि, एक लाख लोगों की भीड़ जुटेगी और ये रैली के बाद कांग्रेस पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पूरा राजनैतिक गणित बदल देगी, लेकिन उससे पहले ही अचानक रैली को रद्द कर दिया गया है। Read Also : आक्रोशित किसानों ने बैरिकेडिग तोड़ी, Noida बोर्ड बैठक रोकने को सड़क पर बैठे

 

Shudh bharat

10 अक्टूबर के आसपा हो सकती है जनसभा

बताया जा रहा है कि 29 सितंबर की जनसभा रद्द होने की मुख्य वजह प्रदेश के अन्य हिस्सों में होने वाले कार्यक्रम है। दरअसल, कांग्रेस की पांच बड़ी संकल्प यात्राएं प्रदेशभर में होनी हैं। मेरठ से इसका आगाज होना है, लेकिन अन्य जगहों पर संकल्प यात्रा के कार्यक्रम अभी तक तय नहीं हो पाए हैं। हालांकि सभी कार्यक्रम एक के बाद एक होने हैं। इसका रोडमैप तैयार किया जा रहा है। संभावना है कि मेरठ में 10 अक्टूबर के आसपास जनसभा आयोजित हो सकती है। 

 

अनुमति के लिए आवेदन

29 सितंबर को होने वाली रैली का आयोजन भैंसाली मैदान में होना था, इसकी अनुमति के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन को आवेदन भी कर दिया था, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि साली मैदान में भाजपा का सांस्कृतिक मेला चल रहा है, इसके कारण भी जिला प्रशासन ने मैदान की अनुमति सभा के लिए नहीं दी है। इसकी वजह से जनसभा का कार्यक्रम आगे बढ़ाना पड़ा है।

 

ortho

प्रियंका गांधी की आगरा रैली भी रद्द

उधर 7 अक्टूबर (7 October) को आगरा के रामलीला ग्राउंड में होने जा रही कांग्रेस की रैली (Congress Rally) को भी स्थगित कर दिया गया है। इस रैली को भी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को संबोधित करना था। राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी और अन्य नेताओं ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक भी की थी और काफी माथापच्ची के बाद यह तय हुआ था कि रामलीला मैदान से कांग्रेस मिशन 2022 के मद्देनजर हुंकार भरेगी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। हालांकि इस रैली के रद्द करने का भी कारण नहीं बताया गया है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।