ABP Cvoter Survey: एक बार फिर से लहरा सकता है बीजेपी का परचम, सपा-बसपा को तगड़ा झटका; सर्वे में जानें जनता का मूड

ABP Cvoter Survey for UP Election 2022: सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी बहुमत से 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी कर सकती है.

 | 
UP

whatsapp gif

ABP Cvoter Survey for UP Election 2022 : देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी जहां किसान आंदोलन के बहाने पार्टी को संजीवनी देने के प्रयास में जुटी हैं, तो वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी साइकिल यात्रा और राज्य भर में भ्रमण करके अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। बसपा प्रमुख मायावती भी ब्राह्मण सम्मेलन के बहाने जमीन तैयार कर रही हैं। उधर भारतीय जनता पार्टी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। वह पूरी तैयारी के साथ चुनाव में उतारना चाहती है। Read Also: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 सर्वे : कृपया थोड़ा समय निकालकर इस फॉर्म को जरूर भरें

Tarun

इस बीच एबीपी न्यूज़ के लिए सर्वे एजेंसी सी वोटर ने यूपी की जनता का मन टटोला है। इस सर्वे में यह साफ नजर आ रहा है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी का परचम लहरा सकता है। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी बहुमत से 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी कर सकती है। एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक अगर अभी विधानसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी को 41 फीसदी, सपा को 30 फीसदी और बीएसपी को 15 फीसदी वोट मिल सकते हैं। प्रियंका गांधी के प्रयासों के बावजूद भी कांग्रेस बुहत ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करती नहीं दिख रही है और पार्टी के खाते में 5 फीसदी वोट शेयर ही जाते दिख रहे हैं। वहीं अन्य को 7 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।