सबसे पहले AAP ने जारी की 100 उम्मीदवारों की संभावित सूची, 20 ब्राह्मण, 35 पिछड़ा वर्ग, 16 दलित और 5 मुस्लिम हैं शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (UP Assembly Election 2022) को देखते हुए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Part) ने अपने 100 विधानसभा प्रभारियों (Aap Candidate List) की सूची जारी की है।

 | 
AAP
(Aam Aadmi Party First Released The Probable List of 100 Candidates) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (UP Assembly Election2022) को देखते हुए सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में सबसे पहले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Part) ने बुधवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने 100 विधानसभा प्रभारियों (Aap Candidate List) की सूची जारी की है। पार्टी के यूपी प्रभारी और सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी घोषणा करते हुए कहा कि ये 100 प्रभारी ही विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशी होंगे। सूची में डॉक्टर, अधिवक्ता, पोस्ट ग्रेजुएट और इंजीनियर के साथ ही अन्य समाज के वर्ग के लोग भी शामिल हैं। Read Also : Priyanka Gandhi की रायबरेली या अमेठी से मैदान में उतरने की तैयारी, विधानसभा चुनाव लड़ने वाली गांधी परिवार की पहली सदस्य

 

whatsapp gif

पिछड़ा वर्ग को सबसे ज्यादा तवज्जो

संजय सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने 100 विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी कर रही है और यह सब विधानसभा प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों से हमारे संभावित प्रत्याशी होंगे। सूची में ब्राह्मण, दलित, पिछड़ा वर्ग और मुस्लिम समाज के लोगों को आम आदमी पार्टी ने अपना विधानसभा प्रभारी बनाया है, हालांकि सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व पिछड़े वर्ग के लोगों को दिया गया है, जिसमें 35 कैंडिडेट आम आदमी पार्टी की तरफ से बनाए गया है। इन्हीं 100 प्रभारियों को पार्टी आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारने की तैयारी में है। Read Also : मुस्लिम पुरुष का मूर्तिपूजक महिला के साथ निकाह न तो मान्य है और न ही शून्य है, नहीं मिलेगी पेंशन : हाईकोर्ट

 

इन्हीं प्रभारियों की देखरेख में चलाएं जाएंगे अभियान

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने बताया कि, जारी की गई सूची में ब्राह्मणों की संख्या 20 है, पिछड़ा वर्ग की संख्या 35 है वहीं, दलित उम्मीदवार 16 और मुस्लिम समाज के 5 लोगों को आप ने अपना कैंडिडेट बनाया है। संजय सिंह ने कहा कि अब से जितने भी अभियान आम आदमी पार्टी की ओर से चलाए जाएंगे वो सब इन 100 नामित प्रभारियों की देख-रेख में, इनकी विधानसभाओं में हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से चलाए जाएंगे। Read Also : 'चचाजान' पर भड़की AIMIM, कहा- मुजफ्फरनगर दंगे के वक्त कहां थे टिकैत, भाजपा बोली टिकैत विपक्ष के लिए फिल्डिंग कर रहे

 

हम जो वादा करेंगे वो जनता के साथ हमारा करार होगा

उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र में जो मुद्दे शामिल किए जाएंगे उसमें उत्तर प्रदेश की जनता से हम जो वादा करेंगे वो जनता के साथ हमारा करार होगा, उसे लेकर विधानसभाओं में ये सारे प्रत्याशी अभियान चलाएंगे और पार्टी की जीत का मार्ग प्रशस्त करेंगे। यह दुर्भाग्य है उत्तर प्रदेश का और यहां के लोगों का कि असल मुद्दे पर चुनाव में बातचीत नहीं होती, साढे़ 4 साल में क्या काम किया है आदित्यनाथ जी की सरकार ने मूल्यांकन इसका होना चाहिए।

 

ortho

इन्हें बनाया गया विधानसभा प्रभारी
लखनऊ मध्य से नदीम अशरफ जायसी, उत्तर से अमित श्रीवास्तव, पश्चिम से राजीव बक्शी , कैंट से दुर्गेश सिंह, सरोजिनी नगर से रोहित श्रीवास्तव, बख्शी का तालाब से बलीराम वर्मा और मोहनलालगंज सूरज कुमार संभावित प्रत्याशी बनाए गए हैं। इसी तरह बिजनौर की बढ़ापुर विधान सभा से निर्मल मिश्रा और धामपुर विधानसभा से फैसल भारती को संभावित प्रत्याशी बनाया गया है।

 

वही गाजियाबाद के मुरादनगर से महेश त्यागी, लोनी से सचिन शर्मा साहिबाबाद से छवि यादव नोएडा से पंकज अवाना, जेवर से पूनम सिंह, बुलंदशहर की बुलंदशहर विधानसभा से विकास शर्मा, खुर्जा सीट से जयदेव निरंकारी और सिकंदराबाद से अजय कुमार यादव को आम आदमी पार्टी ने विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। वही मुरादाबाद शहर सीट से एपी सिंह पाल वही सहारनपुर से योगेश दहिया को प्रत्याशी बनाया गया है।

सूची

आप

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।