UP : शादी में घुसा तेंदुआ, दूल्हा-दुल्हन भागे, डर से इंस्पेक्टर की राइफल गिरी, गाड़ियों में छिपे रहे बाराती, वायरल वीडियो से सनसनी
लखनऊ में बुधवार रात एक शादी में अचानक तेंदुआ घुस आया। उसे देखते ही मैरिज हॉल में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कैमरामैन सीढ़ियों से कूद गया। दूल्हा-दुल्हन भी डरकर कार में बैठ गए।
Feb 14, 2025, 09:05 IST
|

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पारा इलाके में एक शादी समारोह में तेंदुआ घुसने से हर तरफ हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मैरिज हॉल को खाली कराया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कैमरामैन सीढ़ियों से कूद गया। दूल्हा-दुल्हन भी डरकर कार में बैठ गए।READ ALSO:-मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू, 9 फरवरी को मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया; 21 महीने से चल रही हिंसा में अब तक 300 से ज्यादा मौतें
वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान तेंदुए ने हमला कर वन दरोगा से राइफल छीन ली, जिससे वन दरोगा घायल हो गए। बता दें, बीती रात बुद्धेश्वर रिंग रोड स्थित एमएम लॉन में एक शादी समारोह चल रहा था। तभी अचानक एक तेंदुआ आ गया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, भगदड़ मच गई।
लखनऊ में बुधवार रात एक शादी में अचानक तेंदुआ घुस आया। उसे देखते ही मैरिज हॉल में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कैमरामैन सीढ़ियों से कूद गया। दूल्हा-दुल्हन भी डरकर कार में बैठ गए। pic.twitter.com/OupU4wxDEU
— Khabreelal Media & PR (@khabreelal_news) February 13, 2025
शादी में तेंदुए के घुसने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस और वन विभाग की टीम मैरिज हॉल पहुंच गई। बाहर से भीड़ को हटाया गया। पुलिस ने तुरंत ड्रोन मंगवाया। जब ड्रोन को मैरिज हॉल के ऊपर उड़ाया गया तो छत पर तेंदुआ दिखाई दिया।
वन विभाग की टीम सीढ़ियों से ऊपर जा रही थी, तभी अचानक तेंदुआ नीचे आ गया। पुलिसकर्मियों को देखकर तेंदुआ गुर्राया। उसने एक पुलिसकर्मी पर झपट्टा मारा। डर के मारे इंस्पेक्टर ने अपनी राइफल नीचे गिरा दी।
तेंदुए ने इंस्पेक्टर मुकद्दर अली के हाथ पर हमला किया। फिर वह मैरिज हॉल के दूसरी तरफ भाग गया। कई घंटों तक पुलिस और वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश करती रही।
कभी वह अंदर चला जाता तो कभी बाहर भाग जाता। तेंदुआ पूरे मैरिज हॉल में इधर-उधर दौड़ता भी रहा। बड़ी मुश्किल से वन विभाग की टीम तेंदुए को मैरिज हॉल से पकड़ पाई। घटना हरदोई रोड पर बुद्धेश्वर रिंग रोड स्थित एमएम लॉन की है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पारा इलाके में एक शादी समारोह में तेंदुआ घुसने से हर तरफ हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मैरिज हॉल को खाली कराया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कैमरामैन सीढ़ियों से कूद गया। दूल्हा-दुल्हन भी डरकर कार में बैठ गए।
वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान तेंदुए ने हमला कर वन दरोगा से राइफल छीन ली, जिससे वन दरोगा घायल हो गए। बता दें, बीती रात बुद्धेश्वर रिंग रोड स्थित एमएम लॉन में एक शादी समारोह चल रहा था। तभी अचानक एक तेंदुआ आ गया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, भगदड़ मच गई।
शादी में तेंदुए के घुसने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस और वन विभाग की टीम मैरिज हॉल पहुंच गई। बाहर से भीड़ को हटाया गया। पुलिस ने तुरंत ड्रोन मंगवाया। जब ड्रोन को मैरिज हॉल के ऊपर उड़ाया गया तो छत पर तेंदुआ नजर आया।
वन विभाग की टीम सीढ़ियों से ऊपर जा रही थी, तभी अचानक तेंदुआ नीचे आ गया। पुलिसकर्मियों को देखकर तेंदुआ गुर्राया। उसने एक पुलिसकर्मी पर झपट्टा मारा। डर के मारे इंस्पेक्टर ने अपनी राइफल गिरा दी।
तेंदुए ने इंस्पेक्टर मुकद्दर अली के हाथ पर हमला किया। फिर वह मैरिज हॉल के दूसरी तरफ भाग गया। कई घंटों तक पुलिस और वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश करती रही।
कभी वह अंदर जाता तो कभी बाहर भाग जाता। तेंदुआ भी पूरे मैरिज हॉल में इधर-उधर भागता रहा। बड़ी मुश्किल से वन विभाग की टीम मैरिज हॉल से तेंदुए को पकड़ने में सफल हो पाई। घटना हरदोई रोड पर बुद्धेश्वर रिंग रोड स्थित एमएम लॉन की है।
दोपहर 3 बजे पकड़ा गया तेंदुआ
पुलिस रात 10 बजे पहुंची और वन विभाग की टीम रात 2 बजे तेंदुए को पकड़ने में सफल हो पाई। इस दौरान टीम ने कई बार अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन तेंदुआ बार-बार हमला कर रहा था। कई दौर की कोशिशों के बाद तेंदुए को पकड़ा जा सका। जब तेंदुए ने इंस्पेक्टर पर हमला किया तो पीछे चल रहा एक सिपाही घबरा गया और उसने गोली चला दी, लेकिन तेंदुआ गोली लगने से बच गया।