लखनऊ : अवैध बांग्लादेशी बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, 2 लाख अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी, 7 हजार झुग्गियां निशाने पर

 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 2 लाख अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ नगर निगम एक्शन में नजर आ रहा है। 110 वार्डों में सर्वे के दौरान 7335 अवैध झुग्गियों की पहचान की गई है।
 | 
LKO
लखनऊ नगर निगम ने शहर में अवैध रूप से रह रहे करीब 2 लाख बांग्लादेशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना बनाई है। नगर निगम ने 110 वार्डों में सर्वे कर 7335 अवैध झुग्गियों की पहचान की है, जिन्हें जल्द ही ध्वस्त किया जाएगा। इस संबंध में पूरी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी।READ ALSO:-कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक नए वायरस के ये शुरुआती संकेत, चीन में तांडव मचा रही बीमारी

 

मेयर ने क्या कहा 
शुक्रवार को लखनऊ की मेयर सुषमा खरकवाल ने कहा कि शहर में अवैध प्रवासियों की बढ़ती संख्या लोकतंत्र के लिए खतरा बन रही है। इन झुग्गियों में 30,607 लोग कूड़ा उठाने और अन्य छोटे-मोटे कामों में लगे हैं। मेयर का कहना है कि ये लोग दिन में सफाई का काम करते हैं और रात में चोरी जैसे अपराधों में शामिल होते हैं।

 

पटरियों के पते पर बनवाए आधार कार्ड
मेयर ने आरोप लगाया कि इन बांग्लादेशियों ने पटरियों के किनारे फर्जी पते पर अपने आधार कार्ड बनवाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लखनऊ में करीब 1.75 लाख बांग्लादेशी रह रहे हैं और अगर इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दस सालों में इनकी संख्या और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

 

हमला करने और अपराध में संलिप्त होने का आरोप
महापौर ने कहा कि अवैध रेहड़ी-पटरी वालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान ये लोग हमला करते हैं। इनके कारण स्थानीय लोग बेरोजगार हो रहे हैं और शहर की सुरक्षा को खतरा हो रहा है।

 

झुग्गी-झोपड़ी रहने वाले पात्र लोगों के लिए पुनर्वास योजना
नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिए जाएंगे। नगर निगम यह सुनिश्चित करेगा कि अवैध झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को नियमित रूप से कूड़ा न उठाने दिया जाए।

 

भिखारियों के खिलाफ कार्रवाई
सर्वे के अनुसार लखनऊ में 2400 लोग भीख मांगते पाए गए हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन ने इनके खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का फैसला किया है।

 SONU

बेहतर शहर बनाने के हर संभव प्रयास 
नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम के पास पर्याप्त संसाधन हैं और शहर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कूड़ा कलेक्शन के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा।

  

अभियान की शुरुआत  जाएगी 
मंगलवार सुबह 9 बजे से नगराम क्षेत्र में यह अभियान शुरू किया जाएगा। नगर निगम का उद्देश्य लखनऊ को अवैध मलिन बस्तियों और अवैध प्रवासियों से मुक्त करके एक स्वच्छ और व्यवस्थित शहर बनाना है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।