UP : BJP नेता की बिल्डिंग में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस का छापा, संचालक समेत दो गिरफ्तार, भाजपा नेता ने क्या बोले?

कानपूर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक हुक्का बार पर गोविंद नगर पुलिस टीम ने छापा मारकर संचालक और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से हुक्का समेत कई संदिग्ध सामान बरामद किया है। यह बिल्डिंग भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष की बताई जा रही है।
 | 
KANPUR
कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित एक हुक्का बार पर गोविंद नगर पुलिस टीम ने छापा मारकर संचालक और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से हुक्का समेत कई संदिग्ध सामान मिले हैं। यह बिल्डिंग भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष की बताई जा रही है। 

 

हालांकि इस मामले में भाजपा नेता का कहना है कि बिल्डिंग रतनलाल नगर निवासी प्रियांशु दुबे को रेस्टोरेंट के लिए किराए पर दी गई थी। इसमें हुक्का बार कब चलने लगा, इसकी जानकारी नहीं है। रेस्टोरेंट के उद्घाटन में BJP नेता शामिल हुए थे। 

 

गोविंद नगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक स्थानीय लोगों की शिकायत पर गोविंदनगर स्थित हैमर्स एंड लाउंज क्लब में छापा मारा गया। इसमें रतनलाल नगर निवासी प्रियांशु दुबे और उसके साथी गंगापुर निवासी जीतू पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में बिल्डिंग भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे की है। हालांकि बिल्डिंग किराए पर दी गई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

 

क्या बोला भाजपा नेता ने 
इस पूरे मामले पर भाजयुमो के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे का कहना है कि प्रियांशु दुबे ने बिल्डिंग में रेस्टोरेंट संचालन की हामी भरी थी। हुक्का बार कब शुरू हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। मेरे बिल्डिंग में रेस्टोरेंट उद्घाटन की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता शामिल हुए थे। 

 


समाजवादी पार्टी ने एक्स पर किया पोस्ट 
कानपुर के इस चर्चित मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है। जिसमें समाजवादी पार्टी के नेताओं ने लिखा है कि कानपुर में भाजपा नेता अवैध रूप से हुक्का बार चला रहे हैं। दरअसल जिस दिन हुक्का बार का उद्घाटन हुआ था, उसी दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ने अपने फेसबुक अकाउंट पर हुक्का बार के बारे में जानकारी पोस्ट की थी। इसके अलावा उद्घाटन के मौके पर कानपुर के कई भाजपा नेता भी पहुंचे थे और भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष को बधाई दी थी।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।