UP : सुहागरात पर दूल्हे को लगा 440 वोल्ट का झटका, मुंह दिखाई में पति से मांगा बीयर-गांजा और मीट, दूल्हा पहुंचा थाने और बोला-ये तो मर्द निकली

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सुहागरात की पहली रात मुंह दिखाई के दौरान दुल्हन ने ऐसी मांग रख दी कि दूल्हा हैरान रह गया। मामला इतना बिगड़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। आइए जानते हैं दुल्हन ने ऐसी क्या मांग रखी थी...
 | 
SAHA
दूल्हा-दुल्हन के लिए सुहागरात शादी के बाद का बेहद खास पल होता है। लेकिन क्या हो जब सुहागरात पर ही दोनों के बीच झगड़ा हो जाए। वो भी इतना कि पुलिस को भी इसका संज्ञान लेना पड़े। सुनकर हैरानी हुई ना? लेकिन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ऐसा सच में हुआ है। यहां एक दूल्हे ने बड़े अरमानों के साथ अपनी दुल्हन से शादी की। लेकिन सुहागरात पर दुल्हन की मांग सुनकर उसके रोंगटे खड़े हो गए।READ ALSO;-मेरठ : अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस ने डीएम ऑफिस के दरवाजे किए बंद; लगाए मुर्दाबाद के नारे, की 3 बड़े नेताओं के इस्तीफे की मांग

 

दूल्हा तुरंत कमरे से बाहर आया और अपने माता-पिता को दुल्हन की मांग के बारे में बताया। फिर बात इतनी बढ़ गई कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। दूल्हा-दुल्हन के बीच झगड़े की बात जानकर पुलिस भी दंग रह गई। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। काफी समझाने के बाद दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजनों को समझाकर वापस घर भेज दिया गया।

 

मामला पुराने शहर का है। दूल्हा लुधियाना से एक लड़की को दुल्हन बनाकर अपने घर लाया था। इस शादी से परिवार वाले काफी खुश थे। दुल्हन का स्वागत धूमधाम से किया गया। सारी रस्मों के बाद सुहागरात की बारी आई। दूल्हा-दुल्हन कमरे में गए। दोनों ने पहले बातचीत शुरू की। फिर घूंघट हटाने से पहले दुल्हन ने अचानक कहा- मुंह दिखाई में मुझे क्या दोगी? दूल्हे ने कहा- जो तुम कहोगी।

 SONU

दुल्हन की क्या मांग थी?
दुल्हन ने कहा- मेरे लिए बीयर, मांस और गांजा भी लाना। यह सुनकर दूल्हा चौंक गया। उसने कहा-तुम क्या कह रही हो। फिर दुल्हन ने कहा- मुझे नॉनवेज भी खाना है। यह सुनते ही दूल्हा भड़क गया। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। गुस्से से आगबबूला दूल्हा कमरे से बाहर आया। उसने पूरे परिवार को बुलाया और दुल्हन की मांग के बारे में बताया। उसकी बात सुनकर सभी हैरान रह गए।

 

दूल्हे-दुल्हन का आरोप
जब मामला शांत नहीं हुआ तो दुल्हन पक्ष ने पुलिस में इसकी शिकायत की। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। वहां दुल्हन ने कहा-अगर मैंने यह मांग की भी होती तो भी ये मामला पति-पत्नी के बीच ही रहना चाहिए था। उन्हें अपने माता-पिता को इसमें नहीं लाना चाहिए था। वहीं, दूल्हे ने कहा-वह लड़की नहीं है। वह पुरुष है। हमारे साथ धोखा हुआ है। मेरी शादी थर्ड जेंडर से करा दी गई है। इस पर खूब बहस हुई। पुलिस ने उन्हें घंटों समझाया, तब जाकर मामला शांत हुआ। लेकिन दुल्हन अपने घर लौट गई और दूल्हा अपने घर। इस मामले में किसी ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।