सहारनपुर : कलेक्ट्रेट पर किसानों का प्रदर्शन; गेट तोड़ा, प्रशासन से झड़प; महिला ADM को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, पुलिस पर लाठीचार्ज का लगाया आरोप
सहारनपुर कलेक्ट्रेट पर किसानों और पुलिस-प्रशासन के बीच झड़प हो गई। ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट जा रहे किसानों को जब रोका गया तो उन्होंने ट्रैक्टर से गेट तोड़ दिया। एडीएम-ई डॉ. अर्चना द्विवेदी को कुचलने की कोशिश की।
Dec 21, 2024, 19:41 IST
|
सहारनपुर के जिला मुख्यालय के बाहर शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब प्रदर्शनकारी किसानों ने जबरन कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान किसानों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे किसानों के ट्रैक्टर को अंदर जाने से मना किया गया तो एक ट्रैक्टर चालक ने एडीएम-ई को कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद हंगामा हो गया। वहीं किसानों ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया है।READ ALSO:-इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, सामने आई बड़ी वजह
गेट बंद होने पर भड़के किसान
किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह के नेतृत्व में किसान अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। किसान ट्रैक्टर लेकर नानौता से दिल्ली रोड पर पहुंचे थे। जहां से सभी किसान पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट का गेट बंद कर दिया। किसानों को ट्रैक्टर अंदर जाने से मना कर दिया गया। मुख्य गेट पर पहुंची एडीएम-ई अर्चना द्विवेदी ने उन्हें पैदल जाने को कहा। लेकिन गेट बंद देख किसान भड़क गए और ट्रैक्टर चलाकर गेट तोड़ दिया।

Saharanpur, Uttar Pradesh: Abhimanyu Manglik, Senior Superintendent of Police (SSP) City, Saharanpur, says, "The farmers' organization had planned to submit a memorandum at the collectorate. Prior to this, discussions had taken place with their leadership, and it was agreed that… pic.twitter.com/qMZvK0JkU3
— IANS (@ians_india) December 21, 2024
ADM-E ने किसानों को लगाई फटकार
प्रशासन और पुलिस के अधिकारी गेट पर खड़े थे। तभी दो चालक ट्रैक्टर को अंदर ले जाने की होड़ करने लगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन अधिकारी और पुलिस ज्यादा देर तक ट्रैक्टरों के सामने टिक नहीं सके। जिससे ट्रैक्टर अंदर घुस गए और वहां खड़ी एडीएम-ई डॉ. अर्चना द्विवेदी बाल-बाल ट्रैक्टर से बच गईं। जिससे एडीएम-ई ने किसानों को जमकर फटकार लगाई। एडीएम-ई ने कहा कि अब हम क्या समस्या सुनें? किसान हमारे ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा रहे हैं। ट्रैक्टर चालक कौन है, इसकी जानकारी दें। गेट किसने तोड़ा?
Saharanpur, Uttar Pradesh: In Saharanpur district, following a farmers' protest, a heated altercation took place between the farmers and administrative officials as the farmers arrived at the district collectorate to submit a memorandum. When district administration officials… pic.twitter.com/JI9AXrOf7G
— IANS (@ians_india) December 21, 2024
पुलिस पर किसानों पर लाठीचार्ज का आरोप
उधर, किसान मजदूर संगठन के जिला उपाध्यक्ष प्रिंस राणा ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और अधिकारियों ने हमारे साथ बदसलूकी की। यह प्रशासन की तानाशाही है। सरकार किसानों को दबाने का काम कर रही है। जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, किसान यहां से नहीं जाएंगे।
प्रिंस राणा ने कहा कि हमने कोई गेट नहीं तोड़ा, उन्होंने गेट बंद किया, यह झूठा आरोप है। उन्होंने हमारे ट्रैक्टरों के सामने खड़े होकर लाठियां चलाईं। क्या लोकतंत्र में किसानों की पहचान सिर्फ लाठियां ही हैं? किसान अनाज उगाकर उन्हें देंगे और ये लोग मुफ्त में अनाज बांटेंगे। मोदी बोरियों पर अपना फोटो छपवाएंगे। किसान परेशान हैं, उनका दर्द कोई समझने वाला नहीं है।
पहचान के बाद ट्रैक्टर चालक पर होगी कार्रवाई
किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह ने कहा कि हमें नहीं पता कि गेट किसने तोड़ा। जब हम कलेक्ट्रेट पहुंचे तो हमें अंदर ले जाया गया। हमारा ज्ञापन देने का कार्यक्रम था। उन्हें ऐसी कोई चोट नहीं है, जैसा बताया जा रहा है। वह हमारा सम्मान करती हैं, हम भी उनका सम्मान करते हैं।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि किसानों को पहले ही बता दिया गया था कि वे पैदल आएंगे और ज्ञापन देंगे। ट्रैक्टरों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कुछ लोगों ने ट्रैक्टरों से कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया है। एडीएम प्रशासन को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया। वीडियोग्राफी और फोटो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।