सहारनपुर : गूगल मैप की मदद लेना पड़ा महंगा, खेतों के बीच फंस गई कार, मदद के बहाने बदमाशों ने लूटी कार और मोबाइल
सहारनपुर जिले में एक अनोखी घटना सामने आई है। कार सवार युवक गूगल मैप्स के झांसे में आ गया, जिसके बाद बदमाशों ने उसकी मदद के बहाने कार लूट ली। गूगल मैप्स से मदद लेना युवक को महंगा पड़ गया। दरअसल, कार गेहूं के खेत में फंस गई। कार सवार ने मदद मांगी तो बदमाश कार और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
Feb 10, 2025, 09:25 IST
|

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गूगल द्वारा गलत लोकेशन देने के कारण कार सवार खेत में पहुंच गया। कार रिवर्स करते समय फंस गई। रात दो बजे उसने बाइक पर जा रहे युवकों से मदद मांगी। बाइक सवार लुटेरे कार लूटकर फरार हो गए। मामला देवबंद थाना क्षेत्र का है। कार सवार मुजफ्फरनगर से शामली अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। रास्ता भटकने पर उसने लोकेशन पूछी, जिससे वह खेतों में फंस गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। READ ALSO:-मेरठ : पिता-पुत्र ने दो दोस्तों से 40 लाख रुपए ठगे, फर्जी पार्टनरशिप डीड तैयार कर उसे अपना खनन पट्टा बताया, रिपोर्ट दर्ज
जानिए पूरा मामला
मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी फिरोज पांच फरवरी को अपने दोस्त नौशाद के साथ वैगनआर कार से शामली जा रहा था। फिरोज ने बताया कि उसे रोहाना टोल पर अपने दोस्त लियाकत से मिलना था। रात करीब नौ बजे जब वह मुजफ्फरपुर पहुंचा तो उसने लियाकत को फोन किया।

इस पर लियाकत ने उसे शामली करनाल चौक से सहारनपुर रोड पर जाने को कहा और लोकेशन भेज दी। मोबाइल पर लोकेशन डालकर चलने लगा। गूगल मैप ने खेतों से रास्ता दिखाया। फिर रात दो बजे लियाकत को फोन किया। कहा- रास्ता भटक गया हूं। लियाकत ने हाईवे की तरफ आने को कहा।
कार बैक करते समय खेत में घुस गई
फिरोज ने बताया- कार बैक करते समय गेहूं के खेत में फंस गई। कार निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी बाइक पर दो लोग आए। उनसे मदद मांगी, पांच मिनट बाद तीन और लोग आए। लोग कार निकालने में मदद करने लगे। एक युवक कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया।

बाकी लोग पीछे से कार को धक्का देने लगे। जैसे ही कार खेत से निकली, आरोपी कार लेकर भाग गए। बाकी आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए। उनका मोबाइल फोन कार में था। उन्होंने अपने दूसरे फोन से पुलिस को कॉल की।
अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज
फिरोज ने डायल-112 पर घटना की सूचना दी। अब वह परिजनों के साथ देवबंद थाने पहुंचा। उसने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बीनू सिंह ने बताया- घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। सुराग मिलने पर जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना से हम क्या सीख सकते हैं:
- गूगल मैप्स पर अंधेरा विश्वास न करें: गूगल मैप्स हमेशा सही नहीं होते हैं। खासकर रात के समय या अज्ञात इलाकों में गूगल मैप्स पर पूरी तरह से निर्भर नहीं रहना चाहिए।
- स्थानीय लोगों से पूछें: अगर आप किसी अनजान जगह पर हैं तो स्थानीय लोगों से रास्ता पूछना चाहिए।
- अपने साथ फोन रखें: किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए आपके पास फोन होना जरूरी है।
- रात में अकेले यात्रा न करें: अगर संभव हो तो रात में अकेले यात्रा न करें।
- अपने आसपास के लोगों पर ध्यान दें: अगर आपको कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो सावधान हो जाएं।
यह घटना हमें यह भी याद दिलाती है कि हमें टेक्नोलॉजी पर पूरी तरह से निर्भर नहीं रहना चाहिए। हमें अपनी बुद्धि का भी इस्तेमाल करना चाहिए।