महाकुंभ-संगम तट पर भगदड़, कई की मौत, 30 से ज्यादा घायल, CM योगी ने धैर्य बनाए रखने की अपील की; राहुल बोले- कुप्रबंधन के कारण हुआ हादसा​​​​​​​


प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के लिए पहुंची भीड़ में भगदड़ मच गई। आशंका है कि इस घटना में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। इन्हें स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना संगम तट पर मंगलवार-बुधवार रात करीब डेढ़ बजे की है। दरअसल, दूसरे शाही स्नान के लिए संगम नोज पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान एक अफवाह के चलते भगदड़ मच गई। महिला-पुरुष समेत कई लोग जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद लोग उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गए।
 | 
KUMBH
प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। हादसे में 14 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है। 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। स्वरूप रानी अस्पताल में मौजूद भास्कर रिपोर्टर के मुताबिक 14 शवों को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। हालांकि प्रशासन ने मृतकों या घायलों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु सिर्फ संगम पर स्नान के बारे में न सोचें। गंगा हर जगह पवित्र है, उन्हें जहां हैं, वहीं पर स्नान करना चाहिए। READ ALSO:-थर्ड पार्टी इंश्योरेंस नहीं कराया तो नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल और फास्टैग, जल्द आ रहा है नया नियम

 

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि वीआईपी कल्चर और सरकार की बदइंतजामी के चलते भगदड़ मची है। भगदड़ की 2 मुख्य वजहें अमृत स्नान के चलते ज्यादातर पांटून पुल बंद थे। इस वजह से संगम पहुंचने वाली करोड़ों की भीड़ जुटती रही। जिसके चलते कुछ लोग बैरिकेडिंग में फंसकर गिर गए। यह देख भगदड़ की अफवाह फैल गई।

 


संगम नोज पर प्रवेश और निकास के रास्ते अलग-अलग नहीं थे। लोग जिस रास्ते से आ रहे थे, उसी रास्ते से वापस जा रहे थे। ऐसे में जब भगदड़ मची तो लोगों को भागने का मौका ही नहीं मिला। वे एक-दूसरे पर गिरते रहे।

 


हादसे के बाद संगम तट पर 70 से ज्यादा एंबुलेंस पहुंच गईं। इनसे घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद संगम तट पर एनएसजी कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया। संगम नोज इलाके में आम लोगों का प्रवेश रोक दिया गया। भीड़ बढ़ने से रोकने के लिए प्रयागराज से सटे जिलों में श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। वहां प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

 

महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या का स्नान है, जिसके चलते शहर में करीब 9 करोड़ श्रद्धालुओं के मौजूद रहने की उम्मीद है। प्रशासन के मुताबिक आज देर रात तक संगम समेत 44 घाटों पर 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की उम्मीद है।

 Image

इससे एक दिन पहले मंगलवार को 5.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी। पूरे शहर में सुरक्षा के लिए 60 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं।

 Stampede at Kumbh Mela

योगी ने कहा प्रशासन का सहयोग करें
महाकुंभ में हुए इस हादसे के बाद सीएम योगी ने भी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। मां गंगा के जिस घाट के नजदीक हों, वहीं स्नान करें, संगम नोज की तरफ जाने की कोशिश न करें।

 Maha Kumbh Stampede: ಕುಂಭಮೇಳದಲ್ಲಿ ದುರಂತ ಇದೇ ಮೊದಲೆಲ್ಲ; ಇಲ್ಲಿದೆ ಹಿಂದಿನ ವಿವರ

आप सभी प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। संगम के सभी घाटों पर स्नान शांतिपूर्वक चल रहा है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। महाकुंभ में भगदड़ के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, यूपी प्रशासन मौके और हालात पर पल-पल नजर रख रहा है। पीएम मोदी ने भी हालात का जायजा लेने के लिए सीएम योगी से दो बार फोन पर बात की।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के दौरान संगम पर भगदड़ जैसी स्थिति के बाद CM योगी आदित्यनाथ से बात की। उन्होंने उन्हें केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।

 

पीपा पुल खोले गए
भीड़ प्रबंधन के लिए बंद किए गए पीपा पुल अब श्रद्धालुओं के जाने के लिए खोल दिए गए हैं। धीरे-धीरे भीड़ को शहर से बाहर किया जा रहा है। लेकिन अभी भी श्रद्धालुओं की भीड़ का आना जारी है, जिसके चलते सीएम समेत कई संतों ने लोगों से संगम नोज पर न जाने की अपील की है।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।