UP : HIV पॉजिटिव निकली लुटेरी दुल्हन तो उड़े होश, पांच संग सुहागरात मना चुकी, जानें कैसे हुआ खुलासा
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला की वजह से कई परिवारों में डर का माहौल है। मामला एक लुटेरी दुल्हन का है, जो पैसों के लालच में लोगों से शादी करती थी। वह महिला अब एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों में भी डर का माहौल है। इनमें से 3 लोग भी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं।
Jun 24, 2024, 21:11 IST
|

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक लुटेरी दुल्हन ने ऐसा कारनामा किया है जिससे उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तराखंड में भी सनसनी मच गई है। दरअसल, आरोपी महिला ने एक शख्स से शादी की और फिर अगले ही दिन घर का सारा सामान लेकर भाग गई। पीड़ित ने इस मामले में केस दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पता चला कि आरोपी महिला एचआईवी (HIV) पॉजिटिव है। इसका पता चलते ही सनसनी फैल गई। दरअसल, इससे पहले भी महिला कई लोगों को इसी तरह से लूट चुकी है और उनकी एक रात की दुल्हन भी बन चुकी है।READ ALSO:-संसद पहुंचते ही नगीना लोकसभा सीट से सांसद बोले-'जब तक चंद्रशेखर आजाद संसद में है, तब तक हर जुल्म के खिलाफ आवाज उठेगी...'
गिरोह बनाकर करती थी लूट, पता नहीं कितने लोगों के संपर्क में आई?
यह महिला गिरोह बनाकर अमीरों को लूटती थी। उसके गिरोह में रिश्तेदार भी शामिल थे। पहले शादी करती, फिर पति को लूटने के बाद भाग जाती। गिरफ्तारी के बाद महिला को पश्चमी उत्तर प्रदेश की एक जेल में बंद कर दिया गया। जहां महिला बीमार पड़ गई। पुलिस ने उसकी जांच कराई तो वह एचआईवी (HIV) पॉजिटिव पाई गई। एक एनजीओ (NGO) की मदद से उसे दवा देने की कोशिश की गई, लेकिन महिला ने दवा लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद वह वहां से चली गई। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप है।

गिरोह के 7 लोग गिरफ्तार
दरअसल, उत्तराखंड के उधम सिंह नगर की एक युवती ने अपने गिरोह के साथ मिलकर साजिश के तहत 1 मार्च को मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव निवासी युवक से मंदिर में शादी कर ली। शादी के अगले ही दिन युवती घर का सारा सामान लेकर फरार हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित दूल्हे ने मुजफ्फरनगर के तितावी थाने में लूटेरी दुल्हन और उसके साथियों के खिलाफ धारा 380, 406 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटेरी दुल्हन समेत इस गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद कर लिए गए। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरोह के सभी लोगों को 6 मई को जेल भेज दिया।

गिरफ्तारी के बाद दी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, जेल जाने के बाद लूटेरी दुल्हन ने मेडिकल के दौरान खुद को एचआईवी पॉजिटिव बताकर जेल प्रशासन को चौंका दिया। इसके बाद जब स्वास्थ्य विभाग ने इस लुटेरी दुल्हन की एचआईवी (HIV) जांच कराई तो वह पॉजिटिव पाई गई। अब स्वास्थ्य विभाग उन पीड़ितों की भी तलाश कर रहा है, जिनके साथ इस लुटेरी दुल्हन ने एक रात का निकाह किया था। आपको बता दें कि एचआईवी पॉजिटिव होने की बात छिपाकर यह शातिर लुटेरी दुल्हन उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में करीब पांच लोगों की एक रात की दुल्हन बन चुकी है।