मुजफ्फरनगर में एक हृदयविदारक घटना : ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराते समय दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत, वर और वधू पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल

मुजफ्फरनगर में एक शादी समारोह में उस समय मातम छा गया, जब दुल्हन की अचानक मौत हो गई। यह घटना तब हुई, जब दुल्हन मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी। वहां उसे घबराहट हुई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। डॉक्टर ने बताया कि दुल्हन की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।
 | 
MUZ
मुजफ्फरनगर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दुल्हन सात फेरे लेने से पहले ही दुनिया छोड़कर चली गई। वहीं, दूल्हा दुल्हन का इंतजार करता रह गया। अचानक हुई इस घटना से शादी का माहौल मातम में बदल गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। READ ALSO:-बिजनौर : जमात-ए-इस्लामी हिंद द्वारा नशा मुक्त समाज के लिए 10 दिवसीय विशेष अभियान, उत्तर प्रदेश में 27 फीसदी युवा नशे के आदी

 

दरअसल, नई मंडी थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी डॉ. भारत भूषण के बेटे विजय भूषण की शादी आज यानी मंगलवार को नाथ फार्म में झांसी के आचार्य अविनाश की बेटी डॉ. सुषुम्ना शर्मा से होनी थी। शादी के लिए दुल्हन अपने परिजनों के साथ मुजफ्फरनगर आई हुई थी। शाम को शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। मेहमान भी आने शुरू हो गए थे। 

 

नाथ फार्म में शादी की तैयारियां चल रही थीं और दुल्हन सुषुम्ना मेकअप के लिए मंडी क्षेत्र के एक ब्यूटी पार्लर गई हुई थी। जहां मेकअप के दौरान दुल्हन को अचानक घबराहट हुई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद परिजन दुल्हन को तुरंत डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सुषमा को मेरठ रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने बताया है कि दुल्हन सुषमा की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। सुषमा लखनऊ में डॉक्टर थीं। 

 

जानकारी के मुताबिक भोपा थाना क्षेत्र के गांव मलपुरा निवासी डॉ. भारत भूषण वर्तमान में शांति नगर में रहते हैं। डॉ. भारत भूषण के बेटे डॉ. विजय भूषण की शादी आचार्य योगऋषि अविनाश महाप्रभु रामलाल सिद्ध योगी पीठ की बेटी डॉ. सुष्मना से होनी थी। अचानक कुछ ऐसा हुआ कि सभी हैरान रह गए और शादी की खुशियां कोहराम में बदल गईं। शादी में बड़ी संख्या में लोग आमंत्रित थे। अचानक हुई इस घटना से सभी स्तब्ध रह गए। 

 SONU

डॉ. भारत भूषण ने बताया कि आज उनके बेटे की शादी थी। सुबह करीब 11 बजे उनके बेटे की होने वाली दुल्हन सुषमा ब्यूटी पार्लर गई थी, जहां उसे चक्कर आने लगा। इसके बाद दुल्हन को पास के डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय दुल्हन की रास्ते में ही मौत हो गई। ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।