मेरठ महोत्सव में प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी, गायक शंकर महादेवन, कवि कुमार विश्वास समेत कल लगेगा सितारों का मेला, कई लोकप्रिय कलाकार जमाएंगे महफिल

 मेरठ में पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस महोत्सव में हेमा मालिनी और कुमार विश्वास जैसे दिग्गज कलाकार हिस्सा लेंगे। आइए जानते हैं क्या है महोत्सव का इतिहास?
 | 
MRT
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पर्यटन विभाग की ओर से 21 दिसंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय मेरठ महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव का उद्घाटन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा। सांसद व मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी, गायक शंकर महादेवन, कवि कुमार विश्वास, गायिका हर्षदीप कौर और नीति मोहन समेत कई लोकप्रिय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। Read also:-UP रोडवेज के यात्रियों को तोहफा, 25 दिसंबर से घर बैठे ट्रेन की तरह देख सकेंगे बसों की लोकेशन

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि महोत्सव में मेरठ के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, हस्तशिल्प, ओडीओपी उत्पाद और स्थानीय व्यंजनों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा चाउ नृत्य, ओडिसी नृत्य, कथक, रास गरबा, कवि सम्मेलन और प्रेरक स्पीच जैसे कार्यक्रम भी होंगे। 

 

महोत्सव में धुन से ताल तक, बॉलीवुड नाइट, सूफी नाइट और इंडी पॉप नाइट जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही नारी तू नारायणी, स्टार्टअप संवाद, निपुणता की ओर, श्री अन्ना जैसे विषयों पर कार्यशालाएं और सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। 

 
मेरठ का नाम "माया राष्ट्र" से लिया गया है, जो राक्षसों के निर्माता माया से जुड़ा है। मेरठ जिले में स्थित हस्तिनापुर महाभारत काल में कौरवों की राजधानी थी। दिल्ली से निकटता के कारण मध्यकाल में मेरठ ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण था। यह शहर कुतुबुद्दीन ऐबक और तैमूर के हमलों का विरोध करने के लिए प्रसिद्ध हुआ। 1857 में, मेरठ ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत की। यह संघर्ष पूरे देश में फैल गया और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का आधार बन गया।

SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।