UP : मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, एक हाथ में झाड़ू और दूसरे हाथ में बाबा अंबेडकर की फोटो लेकर पहुंचे सदन
मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान हाथ में झाड़ू लेकर विधानसभा के बाहर पहुंचे। उन्होंने अपनी टी-शर्ट पर सफाई कर्मचारी लिखा हुआ था। शुक्रवार को उन्होंने सदन के बाहर खड़े होकर विरोध जताया।
Feb 28, 2025, 13:22 IST
|

मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान हाथ में झाड़ू लेकर विधानसभा के बाहर पहुंचे। उन्होंने अपनी टी-शर्ट पर सफाई कर्मचारी लिखा हुआ था। शुक्रवार को उन्होंने सदन के बाहर खड़े होकर विरोध जताया। READ ALSO:-उत्तर प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब ये खास सुविधाएं देना होगा जरूरी
सपा विधायक ने कहा- सफाई कर्मचारी भी इंसान हैं, उन्हें जीने का अधिकार है। लेकिन सरकार सफाई कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्हें सिर्फ संविदा पर रखा जा रहा है। बता दें कि अभी 3 दिन पहले ही विधायक ने सदन में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला उठाया था।
“जो शहर को चमकाते हैं,
— Atul Pradhan (@atulpradhansp) February 28, 2025
वो अपने हक़ के लिए तरस जाते हैं।
सरकार बस वादे करती है,
मगर सफाईकर्मियों की आवाज़ दब जाती है।”#सफाईकर्मी_माँगे_न्याय
सफ़ाई कर्मचारियों के साथ सरकार ने सिर्फ़ दिखावा करने का काम करती है ! सफ़ाई कर्मचारियों को नियमित करना और खाली पड़े रिक्त पदो को जल्द से… pic.twitter.com/TDscJV1y2J
सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ दिखावा कर रही है
शुक्रवार को अतुल प्रधान सफाई कर्मचारियों की ड्रेस पहनकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने सदन के बाहर खड़े होकर विरोध जताया। अतुल प्रधान नीली जींस, चमड़े के जूते, टी-शर्ट, नारंगी जैकेट पहनकर पहुंचे। उनके हाथों में पीले रंग के रबर के दस्ताने थे। उनके एक हाथ में झाड़ू थी तो दूसरे हाथ में बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर थी।
विधायक ने जो टी-शर्ट पहनी हुई थी, उस पर सफाई कर्मचारी लिखा हुआ था। सदन के बाहर खड़े होकर उन्होंने सफाई कर्मचारियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। सफाई कर्मचारियों को उनका हक मिलना चाहिए अतुल प्रधान ने कहा- सफाई कर्मचारियों को न्याय मांगना चाहिए।
सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ काम करने का सिर्फ दिखावा करती है। सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए और खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति दी जाए। सफाई कर्मचारियों को उनका हक मिलना चाहिए।