सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर कवि कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए कसा तंज! वीडियो हो रहा जमकर वायरल
कवि कुमार विश्वास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बच्चों को रामायण पढ़ाने की सलाह दे रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि कुमार विश्वास ने अप्रत्यक्ष रूप से शत्रुघ्न सिन्हा पर कटाक्ष किया है।
Dec 23, 2024, 09:55 IST
|
![MRT](https://khabreelal.com/static/c1e/client/88667/uploaded/4509d5b0eeabc8cb3688e814f231b48d.jpg)
देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। कुमार विश्वास ने मंच से जो कुछ भी कहा, लोग उसे सोनाक्षी सिन्हा की शादी से जोड़ रहे हैं। कुमार विश्वास का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।READ ALSO:-लखनऊ : इंडियन ओवरसीज बैंक से करोड़ों की चोरी, 90 में से 30 लॉकर काटे, बदमाशों ने अलार्म भी तोड़ा, CCTV में दिखा नजारा
कुमार विश्वास ने एक कार्यक्रम में कहा कि "अपने बच्चों को सीता जी की बहनों और भगवान राम के भाइयों के नाम बताते रहिए। ऐसा न हो कि आपके घर का नाम रामायण हो लेकिन आपकी श्री लक्ष्मी को कोई और ले जाए।" कुमार विश्वास ने अपने बयान में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन लोगों का कहना है कि कवि कुमार विश्वास ने शत्रुघन सिन्हा सिन्हा पर कटाक्ष किया है।
कुमार विश्वास ने किस पर कटाक्ष किया?
दरअसल सोनाक्षी सिन्हा की शादी मुस्लिम धर्म के जहीर इकबाल से हुई है और शत्रुघन सिन्हा सिन्हा के घर का नाम रामायण है। ऐसे में माना जा रहा है कि कुमार विश्वास का इशारा शत्रुघन सिन्हा सिन्हा की तरफ था। अब कुमार विश्वास का यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कवि एक वाक्य में बहुत कुछ कह देता है। दूसरे ने लिखा कि कुमार विश्वास मंच पर हिट हैं। यह तीखा हमला स्वाभाविक तरीके से किया गया है। एक ने लिखा कि आपने बिल्कुल सही कहा, बच्चों को संस्कार दें और अपने बच्चों का नाम भी भगवान के नाम पर रखें। उन्हें नियमित रूप से रामायण और गीता पढ़ाएं।
एक अन्य ने लिखा कि कुमार विश्वास को इस शादी से दिक्कत है. एक अन्य ने लिखा कि कुमार विश्वास अगर शत्रुघन सिन्हा सिन्हा के सामने जाएंगे तो वह उनकी तारीफ करेंगे लेकिन पीठ पीछे उनका नाम लिए बिना हमला कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि कुमार विश्वास की मानसिकता अब संघ जैसी हो गई है।