मेरठ-गाजियाबाद, हापुड़ और बागपत में स्कूल बंद, UP में कई जगह ट्रेनें लेट, हवाई उड़ानें भी प्रभावित

 पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही हैं। पिछले दिनों हुई बारिश का असर अब दिखने लगा है। शीतलहर के चलते एनसीआर में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं और हवाई उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं।
 | 
SCHOOL
उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। इस सीजन में पहली बार उत्तर प्रदेश के 61 जिलों में कोहरे और ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते एक तरफ जहां कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, वहीं दूसरी तरफ इसका असर ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी पड़ा है।READ ALSO:-UP: उत्तर प्रदेश के ये स्कूल, प्राइवेट स्कूलों से कम नहीं, हर जिले में खुलेंगे, प्री-प्राइमरी से 12वीं तक होगी शिक्षा मुफ्त

 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद
पश्चिमी  प्रदेशमें हाल ही में हुई बारिश का असर अब दिखने लगा है। रविवार रात से बर्फीली हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते मेरठ, गाजियाबाद, बागपत और मुजफ्फरनगर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 31 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं। वहीं, 1 जनवरी से शीतकालीन अवकाश शुरू हो रहा है। हापुड़ में भी कक्षा 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अब शीतकालीन अवकाश के बाद ही स्कूल खुलेंगे।

 

ट्रेन और विमान भी प्रभावित हुए 
कोहरे के चलते रविवार को करीब दो दर्जन ट्रेनें देर से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेन संख्या 22805 भुवनेश्वर आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से पहुंची। 02576 गोरखपुर हैदराबाद स्पेशल 5 घंटे देरी से पहुंची। ट्रेन संख्या 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से पहुंची। 02563 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल 3 घंटे देरी से पहुंची। 02569 दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल 4 घंटे देरी से पहुंची, जबकि ट्रेन संख्या 20818 भुवनेश्वर नई दिल्ली एक्सप्रेस 3.30 घंटे देरी से पहुंची। 05220 आनंद विहार मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 5:30 घंटे देरी से और 03094 नई दिल्ली पटना स्पेशल 5.30 घंटे देरी से पहुंची। वाराणसी से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट भी देरी से पहुंची।

 SONU

अगले तीन-चार दिन तक चलेंगी ठंडी हवाएं
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पछुआ हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। अगले 3 से 4 दिनों तक पूरे प्रदेश में घना कोहरा और ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार 30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पश्चिमी हवाओं के कारण कई शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री तक पहुंच सकता है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।