पहलगाम में नृशंस हत्या का विरोध: मेरठ बंद में बेगम पुल पूरी तरह बंद रहा, जन आक्रोश चरम पर
26 अप्रैल 2025 को पहलगाम में निर्दोष आम नागरिकों की नृशंस हत्या के विरोध में मेरठ बंद का व्यापक असर देखने को मिला। शहर के प्रमुख बाजारों सहित बेगम पुल क्षेत्र में भी पूरी तरह से प्रतिष्ठान बंद रहे। कल घोषित समर्थन को अमलीजामा पहनाते हुए बेगम पुल व्यापार संघ ने आज अपने सभी प्रतिष्ठानों को पूरी तरह बंद रखा।
Apr 26, 2025, 13:22 IST
|

मेरठ: आज दिनांक 26-04-2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष आम नागरिकों की नृशंस हत्या के विरोध में पूरे मेरठ शहर में व्यापक बंद का असर देखा गया। आतंकवाद के खिलाफ लोगों में गहरा रोष और क्रोध व्याप्त है, जिसकी झलक इस बंद में साफ दिखाई दी।READ ALSO:-पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में फूटा जन आक्रोश, मेरठ में आज 'संपूर्ण बंद', बाजार से क्लीनिक, स्कूल, पेट्रोल पंप तक सब बंद
इस बंद के क्रम में, शहर के प्रमुख बाजारों में से एक बेगम पुल क्षेत्र में भी व्यापक बंद रहा। बेगम पुल व्यापार संघ ने एक दिन पूर्व इस बंद को अपना समर्थन दिया था, जिसे आज पूर्ण रूप से लागू करते हुए क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठान बंद रखे गए। बेगम पुल के मुख्य बाजार में आमतौर पर हर समय व्यस्त रहने वाली चाय की दुकान, पान की दुकान, मेडिकल स्टोर, हलवाई, होटल और रेस्टोरेंट तक सभी पूरी तरह बंद रहे।
पहलगाम की नृशंस हत्या पर आमजन में कितना रोष और क्रोध है, इसका अंदाजा इस व्यापक बंद की सफलता से लगाया जा सकता है। बेगम पुल जैसे महत्वपूर्ण और व्यस्त व्यावसायिक केंद्र का पूरी तरह बंद रहना यह दर्शाता है कि लोगों में घटना को लेकर कितना आक्रोश है। ऐसा अभूतपूर्व बंद तभी सफल होता है जब आमजन में तीव्र और सामूहिक आक्रोश होता है।
आज के बंद को बेगम पुल क्षेत्र में सफल बनाने में बेगम पुल व्यापार संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें अध्यक्ष राजेश सिंघल, मंत्री गौरव गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष पुनीत शर्मा, अशोक महेश्वरी, सुरेंद्र शर्मा सहित सभी वरिष्ठ जन और संरक्षक अनिल मित्तल, रतन सहगल, महेंद्र सचदेवा आदि शामिल रहे।
बेगम पुल व्यापार संघ की टीम ने कहा कि यह बंद आतंकवाद के खिलाफ मेरठ के लोगों की सामूहिक भावना और एकता का प्रतीक है।
एकजुटता का संदेश
बेगम पुल व्यापार संघ की इस एकजुटता ने पूरे शहर में एक मजबूत संदेश दिया कि आतंकवाद के खिलाफ आम नागरिक एक स्वर में विरोध कर रहे हैं और निर्दोषों की हत्या किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
