OYO ने Meerut बदला अपना नियम, अब प्रेमी जोड़ों को नहीं मिलेगा होटल में कमरा

अगर आप भी OYO में कमरा बुक कराने जा रहे हैं तो आपको नए नियमों के बारे में जान लेना चाहिए। कंपनी ने चेक-इन नियमों में बदलाव किया है।
 | 
OYO
भारत के किसी भी शहर में सस्ते होटल ढूंढना OYO आसान बनाता है। यह न केवल युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है बल्कि धार्मिक स्थलों पर भी इसकी मांग काफी ज्यादा है। OYO के बारे में एक धारणा है कि अविवाहित जोड़े वहां निजी समय बिताने के लिए जाते हैं। OYO इस धारणा को तोड़ते हुए आगे बढ़ा है। कंपनी ने अपने चेक-इन नियमों में बदलाव किया है। दरअसल, OYO ने एक खास राज्य के लिए नया नियम बनाया है। कंपनी ने इस नियम की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मेरठ से की है। माना जा रहा है कि जल्द ही ये नियम दूसरे शहरों में भी लागू किए जा सकते हैं। यहां अविवाहित जोड़ों की एंट्री बैन रहेगी।READ ALSO:-मेरठ, गाजियाबाद से सहारनपुर जाने वाली सभी ट्रेनों का किराया हुआ कम, पांच साल बाद हुआ बदलाव

 

जानिए क्या है ये नई पॉलिसी?
अब OYO से होटल बुक करने से पहले आपको नए नियम से गुजरना होगा। दरअसल, OYO ने एक खास राज्य के लिए नया नियम बनाया है। OYO की नई पॉलिसी के मुताबिक, अब सभी कपल्स को चेक-इन के वक्त अपना वैध पहचान पत्र और रिलेशनशिप का सबूत दिखाना होगा। बुकिंग चाहे ऑनलाइन हो या सीधे होटल में। विजिटर से ये अनिवार्य दस्तावेज मांगे जाएंगे। इसके अलावा OYO ने अपने पार्टनर होटलों को स्थानीय सामाजिक मान्यताओं के आधार पर कपल्स की बुकिंग रिजेक्ट करने की आजादी दी है।

 

मेरठ से हुई इसकी शुरुआत
अपना कपल टाइम बिताने के लिए OYO के होटलों का रुख करने वाले प्रेमी जोड़ों के लिए यह अच्छी खबर नहीं है। होटल और ट्रैवल बुकिंग की दिग्गज कंपनी OYO ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने का रास्ता तैयार कर लिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआत मेरठ शहर से की है और इसके लिए नया नियम बनाया है। संशोधित नीति के बारे में जानने वाले लोगों ने बताया कि जमीनी स्तर पर मिली प्रतिक्रिया के आधार पर कंपनी इसे अन्य शहरों में भी लागू कर सकती है। अगर यह नीति मेरठ में सफल होती है तो इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है।

 

OYO के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। दरअसल, कुछ शहरों के लोगों ने OYO के होटलों में अविवाहित जोड़ों को चेक-इन न करने देने के लिए याचिका दायर की थी। इसे देखते हुए OYO ने अपनी नीति में बदलाव करने का फैसला किया है।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।