मेरठ के सरधना में सुबह-सुबह दहशत: नकाबपोश बदमाशों ने 3 घंटे में मार्निंग वॉक पर निकलीं 7 महिलाओं से की लूटपाट

नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर छीने कुंडल, विरोध करने पर महिला का कान काटा
 | 
MRT
मेरठ: मेरठ के सरधना कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। शुक्रवार सुबह टहलने निकली महिलाओं को बदमाशों ने निशाना बनाया और उनसे लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। हैरत की बात यह है कि तीन घंटे के भीतर इन नकाबपोश बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर सात महिलाओं से लूट की वारदातें कीं।READ ALSO:-मेरठ में दिल दहला देने वाला कांड: पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, खुद किया सरेंडर, बोला पत्नी को मार दिया, गिरफ्तार कर लो

 

पहली घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई, जब दबथुआ गढ़ी गाँव की रहने वाली बबली, मीनाक्षी और सोनी सुबह की सैर के लिए निकली थीं। भलसोना के पास स्थित रजवाहे के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने महिलाओं पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी।

 500

बदमाशों ने तीनों महिलाओं के पहने हुए सोने के कुंडल छीन लिए। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। इस दौरान बबली के साथ हुई हाथापाई में उनका कान कट गया और वह घायल हो गईं।

 

लूटपाट की इस वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिलाओं ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल बबली को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही सरधना पुलिस भी मौके पर पहुँची और बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

 OMEGA

इस संबंध में सीओ सरधना संजय जायसवाल ने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि यह गैंग सुबह के समय टहलने निकलने वाली अकेली या समूह में मौजूद महिलाओं को निशाना बना रहा है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, लेकिन इस घटना से क्षेत्र की महिलाओं में दहशत का माहौल है।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।