मेरठ : रील बनाने के चक्कर में युवक की मौत, पानी की टंकी पर चढ़कर बना रहा था रील, पैर फिसला और गिरा नीचे
मेरठ में रील बनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़े युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना 3 दिन पहले की है। युवक जब रील बनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया।
Jan 31, 2025, 13:04 IST
|

मेरठ में रील बनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़े युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना 3 दिन पहले की है। युवक जब रील बनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा तो उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गया। दोस्त युवक को तुरंत इलाज के लिए बाइक से अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।Read also:-फरवरी में उत्तर प्रदेश में कितने दिन की छुट्टियां रहेंगी? बसंत पंचमी से महाशिवरात्रि तक स्कूल-ऑफिस की छुट्टियों की सूची
150 फीट ऊंची टंकी से गिरा
घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र की है। जहां 17 वर्षीय अनिकेत नाम का युवक है। अनिकेत रील बनाने के लिए 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। रील बनाते समय उसका पैर पानी की टंकी से फिसल गया और वह नीचे गिर गया। अनिकेत के नीचे गिरते ही उसके कुछ दोस्त वहां पहुंच गए और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, बताया जा रहा है कि मल्टीपल फ्रैक्चर थे। इसके बाद उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने नहीं दी कोई शिकायत
थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है और न ही किसी पर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि युवक नशे में भी था। वह लोहिया नगर में अपने मामा के घर आया था। यह मोहन सिविल लाइन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके पिता मोनू ने लिखकर दिया है कि वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

पुलिस का कहना है
इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम का कहना है कि लोहिया नगर थाना क्षेत्र में टंकी पर चढ़ा एक लड़का वहां से गिर गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया है और पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया है। अगर कोई शिकायत दर्ज कराता है तो कार्रवाई की जाएगी।

यह एक बेहद दुखद घटना है। एक युवक ने सिर्फ एक रील बनाने के लिए अपनी जान खो दी। यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है कि सोशल मीडिया पर पसंद पाने की चाहत में हम कितनी दूर तक जा सकते हैं।
इस घटना से हमें क्या सीख मिलती है?
- सुरक्षा सबसे पहले: हमें हमेशा अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। खतरनाक स्टंट करने से बचना चाहिए।
- सोशल मीडिया: सोशल मीडिया पर पसंद पाने की चाहत में हम अक्सर लापरवाही करते हैं। हमें सोशल मीडिया का उपयोग संयम से करना चाहिए।
- माता-पिता की जिम्मेदारी: माता-पिता को अपने बच्चों पर नजर रखनी चाहिए और उन्हें खतरनाक गतिविधियों से रोकना चाहिए।
- शिक्षा: लोगों को सुरक्षा के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है।
पुलिस की भूमिका:
पुलिस ने इस मामले में सही कदम उठाया है। उन्होंने परिवार की भावनाओं का सम्मान करते हुए कोई कार्रवाई नहीं की है।