मेरठ : महिला की गोली मार कर हत्या, अस्पताल से घर लौटा पति तो बेड पर पत्नी खून से लथपथ हालत में मिली,
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शक्ति पेट्रोल पंप के पीछे इंदिरा नगर में सुनीता मिश्रा नामक महिला की हत्या कर दी गई। सुनीता का पति कैलाश रात 8:30 बजे अस्पताल से घर लौटा। उसकी बुलेट भी घर के बाहर शारदा रोड पर खड़ी मिली। जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी मिली। साथ ही उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी पत्नी के पास ही मिली।
Jun 22, 2024, 13:47 IST
|

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक महिला की हत्या कर दी गई। गोली कनपटी पर लगी है। बेडरूम में मिले शव के पास लाइसेंसी पिस्टल भी पड़ी मिली है। महिला का पति मेडिकल लाइन में है, वह नाइट ड्यूटी पर गया था। पति की बुलेट बाइक घर से कुछ दूरी पर बाहर खड़ी मिली। शव के पास लाइसेंसी पिस्टल भी मिली है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल इसे हत्या मानकर कार्रवाई की जा रही है।READ ALSO:-मेरठ : स्विमिंग पूल से नहा कर बाहर निकला लड़का, चलते-चलते गिरा, हुई मौत-रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
इंदिरा नगर निवासी राधेश्याम मिश्रा बागपत रोड स्थित कैलाश अस्पताल के आईसीयू में काम करते हैं। राधेश्याम के दो बच्चे हैं, जो बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। पत्नी सुनीता मिश्रा घर पर अकेली रहती हैं। सुबह साढ़े आठ बजे ड्यूटी खत्म कर राधेश्याम घर लौटे। उन्हें अपनी बुलेट घर से थोड़ी दूरी पर मैकेनिक की दुकान के बाहर खड़ी मिली। इसकी चाबी बुलेट में ही थी। राधेश्याम समझ नहीं पाए कि बुलेट वहां कैसे आई।
घर में बिस्तर पर पड़ी थी पत्नी की लाश
जब वह घर पहुंचे तो उनकी पत्नी की लाश खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी थी। कनपटी पर गोली का निशान है। पास में ही राधेश्याम की लाइसेंसी पिस्टल भी पड़ी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
जब वह घर पहुंचे तो उनकी पत्नी की लाश खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी थी। कनपटी पर गोली का निशान है। पास में ही राधेश्याम की लाइसेंसी पिस्टल भी पड़ी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
सीओ और एसपी सिटी ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। साथ ही फोरेंसिक टीम पता लगाएगी कि यह हत्या है या आत्महत्या।
