मेरठ : शादी से लौट रहे चार दोस्तों की तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौत...कार के उड़े परखच्चे
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Feb 23, 2025, 13:35 IST
|

रविवार तड़के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर कपासाढ़ गांव के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा और किसी तरह कार काटकर मृतकों को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। READ ALSO:-बिजनौर : बेटों को जान से मारने की धमकी, रिटायर्ड जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख और बैंक कर्मी से मांगी 10 लाख की रंगदारी
घटना का विवरण:
- स्थान: कपासाढ़ गांव के पास, चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग, सरधना थाना क्षेत्र, मेरठ
- समय: रविवार तड़के
- गाड़ी: तेज रफ्तार कार
- कारण: तेज रफ्तार के कारण कार पेड़ से टकराई
गाजियाबाद जिले के सराय नगर कोतवाली निवासी 24 वर्षीय नकुल कश्यप पुत्र राजकुमार, 22 वर्षीय मनप्रीत उर्फ सोनू पुत्र कमल और हिमांशु पुत्र फूल सिंह तथा रोहित पुत्र स्वर्गीय त्रिलोक चंद शनिवार को कार से मेरठ में एक शादी समारोह में आए थे।
कार सवार हरिद्वार की ओर जा रहे थे
अगले दिन वे हरिद्वार के लिए निकले। इस दौरान कार नकुल चला रहा था। रविवार तड़के जब वे सरधना थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंचे। तभी कार की तेज रफ्तार होने के कारण पेड़ से टकरा गई। इस दौरान नकुल और मनप्रीत उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हिमांशु और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतक:
- नकुल कश्यप (24 वर्ष), निवासी सराय नगर कोतवाली, गाजियाबाद
- मनप्रीत उर्फ सोनू (22 वर्ष), निवासी सराय नगर कोतवाली, गाजियाबाद
घायल:
- हिमांशु, निवासी सराय नगर कोतवाली, गाजियाबाद
- रोहित, निवासी सराय नगर कोतवाली, गाजियाबाद
आस-पास के ग्रामीणों ने बताया कि कार काफी तेज गति से चल रही थी। टक्कर लगने के बाद हवा के गुब्बारे खुल गए। साथ ही कार की छत भी फट गई। इस दौरान कार में पीछे बैठे हिमांशु और रोहित पीछे का शीशा तोड़कर घटनास्थल से 25 मीटर की दूरी पर जंगल में जा गिरे। उधर, हादसे के बाद कुछ देर के लिए उक्त सड़क के दोनों ओर जाम लग गया।
घटनाक्रम:
- कार नकुल चला रहा था।
- तेज रफ्तार के कारण कार पेड़ से टकरा गई।
- नकुल और मनप्रीत उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
- हिमांशु और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए।
- पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
- कार की छत फट गई और पीछे बैठे हिमांशु और रोहित 25 मीटर दूर जा गिरे।
- पुलिस ने कार काटकर मृतकों के शवों को बाहर निकाला।
मृतकों के शवों को कार काटकर बाहर निकाला गया, जिसने भी देखा वह सहम गया
पुलिस के अनुसार कार की गति काफी तेज थी। टक्कर के बाद एयर बैलून खुलते ही नकुल को झटका लगा और वह आगे और पीछे की खिड़की में फंस गया। वहीं, उसके बगल में बैठा मनप्रीत उर्फ सोनू भी कार में फंस गया। पुलिस ने कटर से कार का दरवाजा काटकर दोनों के शवों को बाहर निकाला। इस दौरान आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जिसने भी यह हादसा देखा वह सहम गया।

गाजियाबाद के एक ही मोहल्ले के बताए जा रहे हैं चारों युवक
पुलिस के मुताबिक, चारों युवक गाजियाबाद जिले के सराय नगर कोतवाली के एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मेरठ में शादी में शामिल होने के बाद वे हरिद्वार की ओर जा रहे थे। फिलहाल मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस कार्रवाई:
- पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
- मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
यह घटना तेज रफ्तार वाहन चलाने के खतरों को दर्शाती है।