मेरठ : दो सहेलियों को हुई मोहब्बत, खुलेआम किया प्यार का इजहार, फिर हुई घर से फरार, रेडीमेड शोरूम में करती थीं काम
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से हैरान कर देने वाली खबर आई है। जहां एक लड़की अपनी सहेली को साथ लेकर घर से भाग गई। जिसके बाद पूरे इलाके में इस मामले की चर्चा हो रही है। जानिए पूरी खबर...
Dec 15, 2024, 00:05 IST
|
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से हैरान कर देने वाली खबर आई है। जहां पल्लवपुरम क्षेत्र की एक युवती सिविल लाइन क्षेत्र की अपनी सहेली के साथ लापता हो गई। शुक्रवार को युवती के परिजन भारतीय जनता पार्टी नेताओं के साथ सहेली के घर पहुंचे और आरोप लगाया कि सहेली ने उनकी बेटी को नशीला पदार्थ देकर लेस्बियन रिलेशनशिप में फंसाने की कोशिश की और फिर उसका अपहरण करने का प्रयास किया।READ ALSO:-बिजनौर : फिल्मी एक्टर मुश्ताक अहमद को कार्यक्रम में बुलाकर किया अगवा, पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जमकर हुआ हंगामा
परिजनों की शिकायत के बाद दूसरी युवती के घर पर जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस आरोपी युवती के परिजनों को लेकर थाने आ गई। थाने में भी काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है।

रेडीमेड शोरूम में करती थीं काम
जानकारी के मुताबिक पल्लवपुरम और सिविल लाइन दोनों थाना क्षेत्रों की दो युवतियां आबूलेन स्थित एक रेडीमेड शोरूम में काम करती थीं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया था और इसके लिए उन्होंने कोर्ट से स्टांप पेपर पर दस्तावेज तैयार करवाए थे।

इसके बाद सिविल लाइन की युवती ने पल्लवपुरम की रहने वाली युवती को अपने घर बुला लिया और साथ रहने की इच्छा जताई। जब पल्लवपुरम की युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे और किसी तरह अपनी बेटी को घर ले आए। उन्होंने अपनी बेटी को उसकी सहेली से मिलने से भी मना कर दिया।
समलैंगिक शादी की मांगी अनुमति
करीब एक माह पहले दोनों युवतियां एसएसपी कार्यालय पहुंची थीं और अधिकारियों से समलैंगिक विवाह की अनुमति मांगी थी। अधिकारियों ने उन्हें समझाकर घर भेज दिया था। इसके बाद पल्लवपुरम की युवती के परिजन सख्त हो गए और अपनी बेटी को बागपत में उसके मामा के घर भेज दिया।

दोनों मामा के घर से एक साथ फरार हो गईं
आरोप है कि गुरुवार को सिविल लाइन की युवती किसी बहाने से पल्लवपुरम की युवती को बागपत से अपने साथ लेकर गायब हो गई। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे भाभारतीय जनता पार्टी पल्लवपुरम मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता रस्तोगी और शालीन त्यागी के साथ सहेली के घर पहुंचे और हंगामा करते हुए गंभीर आरोप लगाए। थाने में सहेली के परिजनों ने बताया कि दोनों लड़कियां पंजाब में हैं और वहीं जाकर शादी कर लेंगी। सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।