मेरठ : पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में नहीं मंची भगदड़..कथा पंडाल में घुसते वक्त बैरिकेड से गिरी थी महिलाएं, हुई घायल, डीएम ने बताया अफवाह
कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने आई महिला श्रद्धालु धक्का-मुक्की के दौरान गिरकर घायल हो गईं। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल मामले को संभाला। बताया जाता है कि महिलाएं बैरिकेडिंग फांदकर पंडाल में पहुंचने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान धक्का-मुक्की में महिला घायल हो गईं।
Dec 20, 2024, 15:24 IST
|
उत्तर प्रदेश के मेरठ में 15 दिसंबर से कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा हो रही है। आज शुक्रवार को कथा के आखिरी दिन बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान यहां भगदड़ मच गई। पंडाल में घुसने की होड़ में कई महिलाओं के दबने की सूचना है। जिस समय भगदड़ मची, उस समय पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण की कथा सुना रहे थे। मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर सेक्टर 4 में कथा के दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगदड़ मचने पर मौके पर मौजूद लोगों ने खुद ही स्थिति को संभालने की कोशिश की।READ ALSO:-मेरठ : नर्स को अगवा कर गैंगरेप, टेंपो में महिला ने गजक खिलाकर किया बेहोश, फिर घर ले जाकर 3 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज
हादसे में घायल सभी लोगों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर हैं। किसी की हालत गंभीर नहीं है। हादसा गेट नंबर 1 पर हुआ। आसपास के गांवों से भी लोग मदद के लिए पहुंच गए हैं।
मेरठ में शिव पुराण कथा कार्यक्रम में भगदड़ की सूचना गलत है। कथा सामान्य रूप से चल रही हे। इस संबंध में मौके से पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस अधीक्षक अपराध की बाइट। #UPPolice @Uppolice #MeerutPolice @adgzonemeerut @digrangemeerut pic.twitter.com/dmd3udgXr1
— MEERUT POLICE (@meerutpolice) December 20, 2024
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए थे। लेकिन, भीड़ अधिक होने के कारण सभी लोग प्रवेश द्वार से ही बाहर निकलने लगे। इससे वहां भगदड़ मच गई।
@khabreelal_news मेरठ : पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में नहीं मंची भगदड़..कथा पंडाल में घुसते वक्त बैरिकेड से गिरी थी महिलाएं, हुई घायल, डीएम ने बताया अफवाह-बोले वहां सब कुछ ठीक है और स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। pic.twitter.com/zakEdq1SJx
— MK Vashisth-Managing Editor-Khabreelal Media & PR (@vadhisth) December 20, 2024
हालांकि डीएम दीपक मीना ने कथा के दौरान भगदड़ की बात से साफ इनकार किया है। कथा सामान्य तरीके से हो रही है। इधर से कुछ ऐसी सूचना वायरल हो रही थी कि भगदड़ में कुछ महिलाएं घायल हो गई हैं। प्रवेश द्वार पर भगदड़ मचने की बात कही जा रही थी। कथा स्थल के प्रवेश द्वार पर भी सब कुछ सामान्य है।
कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने आई महिला श्रद्धालु धक्का-मुक्की के दौरान गिरकर घायल हो गईं। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल मामले को संभाला। बताया जाता है कि महिलाएं बैरिकेडिंग के ऊपर से पंडाल में पहुंचने का प्रयास कर रही थीं। इस दौरान धक्का-मुक्की में महिला घायल हो गईं। एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि बैरिकेडिंग पर चढ़ने के दौरान कुछ महिलाएं घायल हुई हैं। भगदड़ जैसी कोई बात नहीं है।
कार्यक्रम के प्रवेश द्वार पर कुछ लोगों द्वारा हंगामा करने की खबरें हैं। इस कारण कुछ महिलाएं एक-दूसरे पर गिर गईं। सब कुछ नियंत्रण में है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी।