मेरठ : मेट्रो और रैपिड कॉरिडोर के रास्ते में आ रही शारदा रोड स्थित पुरानी मस्जिद को आज हटाया जाएगा
मेरठ में जगदीश मंडप शारदा रोड के बाहर बनी मस्जिद को हटाया जाएगा। यह मस्जिद मेट्रो और रैपिड कॉरिडोर के बीच में आ रही है। इस वजह से इसे हटाने का प्रस्ताव रखा गया था। माना जा रहा है कि आज यानी शुक्रवार को ही मस्जिद को हटा दिया जाएगा।
Feb 21, 2025, 13:17 IST
|

मेरठ में जगदीश मंडप शारदा रोड के बाहर बनी मस्जिद को हटाया जाएगा। यह मस्जिद मेट्रो और रैपिड कॉरिडोर के बीच में आ रही है। इस वजह से इसे हटाने का प्रस्ताव रखा गया था। माना जा रहा है कि आज यानी शुक्रवार को ही मस्जिद को हटा दिया जाएगा। फिलहाल मस्जिद पर हथौड़ा चलना शुरू हो गया है। कॉरिडोर का लेआउट मस्जिद की वजह से काम में परेशानी पैदा कर रहा है, इसलिए मस्जिद को हटाया जाना है। READ ALSO:-महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो बेचने वाला डार्क वेब क्या है? कैसे बेची जाती है? पुलिस ने शुरू की इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर कार्रवाई
आपसी सहमति से मस्जिद हटाने पर बनी सहमति
मेरठ में दिल्ली रोड पर रैपिड रेल कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इस कॉरिडोर के काम में मस्जिद आड़े आ रही है। इस वजह से काम नहीं हो पा रहा है। हाल ही में पुलिस और प्रशासन ने मस्जिद के मौलवियों और धर्मगुरुओं से बात करके मस्जिद को गिराने पर सहमति जताई है। अहम बात यह है कि पुलिस और प्रशासन मस्जिद पर बुलडोजर नहीं चला रहा है, बल्कि समुदाय के लोगों के साथ मिलकर मस्जिद को हटाने का फैसला किया है। आज शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मस्जिद को गिराने का काम शुरू हो गया है। मस्जिद प्रबंध समिति के लोग इसे गिरा रहे हैं। मस्जिद पर हथौड़ा चलाया जा रहा है।

प्रशासनिक अधिकारी आम सहमति बनाने का प्रयास कर रहे थे
एडीएम सिटी ने बताया कि शुक्रवार को मस्जिद हटा दी जाएगी, ताकि आगे निर्माण कार्य हो सके। रैपिड संचालन के लिए भूमिगत कार्य और सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। एनसीआरटीसी के अधिकारी लगातार कह रहे हैं कि इस मस्जिद के आड़े आने से काम प्रभावित हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारी आम सहमति बनाने का प्रयास कर रहे थे।
एडीएम सिटी और एसपी सिटी एनसीआरटीसी के अधिकारियों के साथ मस्जिद के सामने पहुंचे। उन्होंने इमाम और जिम्मेदार लोगों को बुलाकर मस्जिद हटाने के बारे में बातचीत की। काफी देर तक अधिकारियों ने मस्जिद के जिम्मेदार लोगों और आसपास के लोगों से बातचीत की और समझाया। कहा, रैपिड निर्माण में मस्जिद को हटाना जरूरी है। एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आम सहमति से मस्जिद हटा दी जाएगी।
एक दिन पहले कटा बिजली कनेक्शन
मस्जिद का गेट पहले ही हटा दिया गया था। बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया है। इस मामले में एडीएम सिटी बृजेश सिंह गुरुवार को इस स्थल पर पहुंचे और बातचीत की। फिलहाल स्थल का मुख्य गेट हटा दिया गया है। बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया है। शुक्रवार को लेकर पुलिस भी अलर्ट पर है।