मेरठ : 7 साल की मासूम गैंगरेप करने वाले दरिंदे अभी तक गिरफ्तार नहीं, ICU में गंभीर हालत में भर्ती है बच्ची, हो चुका है ऑपरेशन
मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप करने वाले दो दरिंदों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बच्ची अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। उसकी सर्जरी हो चुकी है। वह अभी भी ठीक से बोल नहीं पा रही है। अपनी बेटी की ये हालत देखकर परिजन पुलिस से इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
Jan 28, 2025, 14:01 IST
|

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में 7 साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो दरिंदों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बच्ची अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। उसका ऑपरेशन हो चुका है। वह अभी भी ठीक से बोल नहीं पा रही है। बेटी की हालत देखकर परिजन पुलिस से न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मासूम के साथ दरिंदगी करने वालों को पुलिस सख्त से सख्त सजा दे। READ ALSO:-बागपत: 65 फीट ऊंचा स्टेज गिरा, 7 की मौत, 80 घायल; लोगों को ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचाया, भगवान आदिनाथ के महोत्सव पर मची भगदड़
7 साल की मासूम अपनी मां के साथ अपनी नानी के घर रह रही है। उसके पिता बाहर काम करते हैं। शनिवार को बच्ची मदरसे से पढ़कर घर लौट रही थी। रास्ते में मोहम्मदपुर शकीस्त निवासी 30 वर्षीय शहजाद ने बच्ची को टॉफी का लालच दिया। इसके बाद वह उसे खेत में ले गया। शहजाद के साथ उसका एक साथी भी था।
बच्ची के साथ दरिंदगी की गई
खेतों में काम करके घर लौट रहे ग्रामीणों ने जब बच्ची की चीख-पुकार सुनी तो वे मौके पर पहुंचे। आरोपी भाग गए। बच्ची बुरी तरह लहूलुहान थी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन सीएचसी ले गए और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी शहजाद उर्फ निक्की और एक अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है।

परिजनों ने बताया कि बेटी का ऑपरेशन हुआ है। उसे पेट में काफी दिक्कत है। सात साल की मासूम की हालत देख परिजन आंसू बहा रहे हैं। उनकी मांग है कि पुलिस ऐसी दरिंदगी करने वालों को ऐसी सजा दे कि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने के बारे में सोच भी न सके।
पांच दिन पहले जेल से बाहर आया था शहजाद
पांच दिन पहले बाइक चोरी के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसके खिलाफ बहसूमा और भावनपुर थाने में केस दर्ज हैं। शहजाद छेड़छाड़ के एक मामले में जेल भी जा चुका है। एसपी ग्रामीण राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।