मेरठ : बारात पर पथराव और फायरिंग, डांस कर रही युवतियों से छेड़खानी, झगड़े के बाद पड़ोसियों ने की जमकर मारपीट
मेरठ के भावनपुर गांव में एक बारात में डीजे पर डांस कर रही लड़कियों से पड़ोस के कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसके बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले एक आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Feb 10, 2025, 12:05 IST
|

मेरठ में मोहल्ले के लोगों ने बारात पर आधे घंटे तक पथराव किया। तीन राउंड फायरिंग भी की गई। पथराव में दूल्हे के भतीजे समेत 6 बाराती घायल हो गए। डरी-सहमी दुल्हन कार में ही बैठी रही। घटना से गांव में दहशत फैल गई। मामला शनिवार रात भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। शादी से एक दिन पहले शनिवार को डीजे पर डांस कर रही दूल्हे की चचेरी बहन से मोहल्ले के युवकों ने छेड़छाड़ की। युवती ने शोर मचाया तो उसके परिजन और रिश्तेदार वहां पहुंच गए। READ ALSO:-Chocolate Day: सरेआम छात्रा को किया प्रपोज, विरोध करने पर की गाली गलौज और मारपीट, अब पुलिस ने CHO की जमकर खातिरदारी
दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। ग्रामीणों ने समझौता करा दिया। जैसे ही बारात वापस लौटी तो मोहल्ले के कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
जानिए क्या है पूरा मामला
भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को युवक की सगाई समारोह चल रहा था। इस दौरान दूल्हे की चचेरी बहन और अन्य महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले अंकेश, अभिकारम, उज्ज्वल, अभिषेक आदि ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपी भड़क गए। साथ में डांस कर रही महिलाओं ने भी विरोध किया। लेकिन आरोपी उनसे भी भिड़ गए। युवती ने शोर मचाकर अपने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को युवक की सगाई समारोह चल रहा था। इस दौरान दूल्हे की चचेरी बहन और अन्य महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले अंकेश, अभिकारम, उज्ज्वल, अभिषेक आदि ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपी भड़क गए। साथ में डांस कर रही महिलाओं ने भी विरोध किया। लेकिन आरोपी उनसे भी भिड़ गए। युवती ने शोर मचाकर अपने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
शनिवार को दूल्हा बारात लेकर मेरठ क्षेत्र के एक गांव में पहुंचा। यहां से बारात दुल्हन को विदा कराकर देर रात गांव पहुंची। दूल्हे के परिजनों की गाड़ियां सबसे आगे थीं। उनके पीछे दूल्हे और दुल्हन की गाड़ियां थीं। जैसे ही बारात की गाड़ियां पड़ोसियों के घर के सामने से गुजरीं तो पथराव शुरू कर दिया।
अचानक हुए पथराव से कारों में बैठे बाराती घबरा गए। लोगों ने बाहर आकर विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दूल्हे की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दूल्हे का कहना है कि शुक्रवार को आरोपियों ने उसकी चचेरी बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई थी, अगर पुलिस कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती। भावनपुर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने अंकेश, अभिकाराम, उज्ज्वल, अभिषेक, मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस घटना से क्या किया जाना चाहिए:
- कानून का सख्त पालन: हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने चाहिए।
- जागरूकता अभियान: लोगों को शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।
- पुलिस की भूमिका: पुलिस को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
- समाज का सहयोग: समाज को हिंसा के खिलाफ लड़ाई में पुलिस का सहयोग करना चाहिए।
यह घटना बेहद शर्मनाक है और यह दिखाती है कि हमारे समाज में अभी भी बहुत कुछ सुधार करने की जरूरत है।