मेरठ : कुछ युवकों ने घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग, एक व्यक्ति झुलसा, अस्पताल में भर्ती, रात 2 बजे की घटना

 | 
MRT
मेरठ के कांशीराम कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी कार में आग लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि कुछ युवकों ने घर के बाहर खड़ी कार में जबरन आग लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। READ ALSO:-मेरठ : सुभारती यूनिवर्सिटी में MBBS की छात्रा से अश्लीलता, छात्र ने जूनियर को नशीला पदार्थ पिला कर की छेड़छाड़, मामला दर्ज

 

मुख्य बातें दी गई हैं:
  • घटना: आदिल नाम के एक व्यक्ति की कार में आग लग गई, जो उसके घर के बाहर खड़ी थी।
  • घायल: आदिल आग बुझाने की कोशिश में बुरी तरह झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर है।
  • आरोप: आदिल ने नीलम, खुशी और रोहित नाम के तीन युवकों पर कार में आग लगाने का आरोप लगाया है।

 

पीड़ित आदिल पुत्र शमशाद निवासी कांशीराम कॉलोनी ने बताया कि उसकी पत्नी, बच्चे ससुराल गए हुए हैं। उसने बताया कि शुक्रवार रात वह घर वापस आया और अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर दी।

 

उसने बताया कि रात करीब 2 से 2.30 बजे वह वॉशरूम जाने के लिए उठा। तभी उसने देखा कि उसकी कार के पास दो-तीन लोग खड़े थे। चूंकि वह सो रहा था, इसके बाद वह बाथरूम चला गया। उसने बताया कि जब वह टॉयलेट करके वापस लौटा तो कुत्ते भौंक रहे थे। इसके बाद बाहर जाकर देखा तो मेरी कार जल रही थी। इन्हीं लोगों ने मेरी कार में आग लगाई है। घायल ने तीन आरोपियों नीलम, खुशी और रोहित के नाम बताए हैं। उसने तीनों पर उसकी कार में आग लगाने का आरोप लगाया है। 

 

पीड़ित ने बताया कि इसके बाद मैं अपनी जलती कार की आग बुझाने के लिए दौड़ा। कार बुरी तरह जल रही थी। मैंने चिल्लाया तो आस-पास के लोग भी आ गए। कार की आग बुझाते समय आदिल भी उसी आग में बुरी तरह जल गया। पड़ोसियों ने उसे तुरंत इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

 SONU

घटनाक्रम:
  • आदिल रात को घर लौटा और कार बाहर खड़ी कर दी।
  • रात करीब 2 से 2.30 बजे उसने कुछ लोगों को कार के पास देखा।
  • कुछ देर बाद उसकी कार में आग लग गई।
  • आदिल ने आग बुझाने की कोशिश की और झुलस गया।
  • आस-पास के लोगो ने आग बुझाई और आदिल को अस्पताल में भर्ती कराया।

 

पुलिस जांच: पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।