मेरठ : रिटायर्ड इंस्पेक्टर के पास करोड़ो की संपत्ति, 10 बैंक खाते, 30 प्लॉट, 11.5 करोड़ का स्कूल; आय से 3 गुना ज्यादा खर्च; विजिलेंस का छापा
आय से अधिक संपत्ति मामले में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (Vigilance) की तीन टीमों ने बुधवार को मेरठ में सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह सैनी के आवास और स्कूल समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की।
Feb 13, 2025, 14:35 IST
|

बुधवार को विजिलेंस टीम ने मेरठ के जागृति बिहार में रिटायर्ड यूपी पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह सैनी के 2 घरों और एक स्कूल पर छापा मारा। 22 अफसरों की टीम ने 7 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। जांच में पता चला कि इंस्पेक्टर ने अपनी आय से 147 फीसदी ज्यादा पैसा खर्च किया है। इंस्पेक्टर के पास 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति मिली है। टीम ने 10 बैंक खातों के दस्तावेज, 30 जमीन के कागजात, स्कूल के दस्तावेज जब्त किए हैं। READ ALSO:-मेरठ : शादी के 2 महीने बाद पता चला पत्नी HIV पॉजिटिव; पति गया पुलिस के पास, बोला-जान को खतरा, साथ नहीं रहना
विजिलेंस ने इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। उसके पास इतने पैसे कहां से आए? इंस्पेक्टर से इस सवाल का जवाब मांगा गया है।
जानिए पूरा मामला
विजिलेंस एएसपी इंदु सिद्धार्थ के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित कीर्ति पैलेस कॉलोनी में रिटायर्ड इंस्पेक्टर के मकान नंबर ए-63 और ए-03 पर छापा मारा। दोनों ही मकान 2 मंजिला हैं। एक टीम जागृति विहार स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में जांच करने पहुंची। इस स्कूल सोसायटी की अध्यक्ष रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पत्नी शकुंतला देवी और प्रबंधक/महासचिव बेटा अनुराग सैनी हैं।

दोनों आवासों की कीमत करीब तीन करोड़ है। जांच में पता चला कि घर और स्कूल की संपत्ति 14.5 करोड़ है। घर से 10 बैंक खातों की पासबुक मिली हैं। लॉकर की भी जानकारी मिली है। 30 जमीन के कागजात भी मिले हैं।
इंदु सिद्धार्थ ने बताया- इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह वर्ष 2019 में रिटायर हुए थे। महेंद्र सिंह सैनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत थी। शासन के आदेश पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में वर्ष 2022 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी जांच चल रही थी। इसके तहत कार्रवाई की गई है।
सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है कि महेंद्र सिंह सैनी ने यूपी पुलिस में नौकरी करते हुए वैध स्रोतों से कुल 58,04,666 रुपए कमाए। इस दौरान उन्होंने 1,43,84,668 रुपये खर्च किए, जो उनकी आय से 85,79,802 रुपये अधिक थे, यानी इंस्पेक्टर ने अपनी आय से 147 फीसदी अधिक खर्च किया।
विजिलेंस की मेरठ सेक्टर इंस्पेक्टर मंजू गुप्ता की जांच के बाद इंस्पेक्टर को दोषी करार दिया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 13 (1), 1988 13 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
11.5 करोड़ रुपये की कीमत का स्कूल
आरोपी महेंद्र सिंह के घर से इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, जेवरात व अन्य सामान भी मिला है। घर से एक कार व तीन स्कूटर भी मिले हैं। न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल की कीमत हाल ही में 11.5 करोड़ रुपये आंकी गई थी। टीम ने स्कूल में लगे सभी उपकरणों व फर्नीचर की सूची तैयार कर ली है।

टीम ने यहां खड़ी टाटा सफारी व ब्रेजा कारों के बारे में भी जानकारी जुटाई है। एएसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान रिटायर्ड इंस्पेक्टर के पास 14.5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्ति मिली है। विजिलेंस टीम ने महेंद्र सिंह सैनी को पूरी संपत्ति के बारे में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर रह चुके हैं
सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह सैनी ने 2012 में वीआरएस ले लिया था। उनके खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थीं जो लखनऊ तक पहुंची थीं। यह शिकायत आय से अधिक संपत्ति मामले की थी। उन्हीं शिकायतों के आधार पर महेंद्र सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। यूपी पुलिस में नौकरी के दौरान महेंद्र सिंह सहारनपुर, आगरा, बदायूं, अलीगढ़ समेत कई जिलों में तैनात रहे हैं।

नोटिस को भी कर रहे नजरअंदाज
2024 में उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज हुआ था। अब कोर्ट के सर्च वारंट के साथ यह सर्च ऑपरेशन किया गया। सब इंस्पेक्टर पिछले एक साल से जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। विजिलेंस टीम उन्हें बार-बार नोटिस देकर जांच के लिए बुला रही थी। लेकिन वह इसे नजरअंदाज करते रहे। वह कॉल का भी जवाब नहीं दे रहे थे।