मेरठ : पुलिस की गौकशों से मुठभेड़, 6 गौ तस्कर गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली, पशु काटने के औजारों सहित जिंदा गाय भी हुई बरामद

नौचंदी थाना पुलिस और स्वाट टीम की गुरुवार देर रात गौ तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने 6 गौ तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें से 2 के पैर में गोली लगी है।
 | 
MRT
मेरठ के नौचंदी थाना पुलिस और स्वाट टीम की गुरुवार देर रात गौ तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने 6 गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 2 के पैर में गोली लगी है। मोहनपुरी नाले में पशुओं के अवशेष मिलने के बाद पुलिस टीम लगातार जांच कर रही थी कि गौकशी में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने गौ तस्करों को पकड़ने के लिए एक टीम भी बनाई थी। टीम लगातार गौ तस्करों का पता लगाने की कोशिश कर रही थी। READ ALSO:-बिजनौर : बैंक मैनेजर का अपहरण कर मांगी 30 लाख की फिरौती, लिफ्ट देने के बहाने बनाया बंधक, बेटे को जान से मारने की दी धमकी

 

घटना का सार:
  • स्थान: मेरठ, नौचंदी
  • घटना: पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़
  • परिणाम: 6 गौ तस्कर गिरफ्तार, 2 घायल
  • बरामदगी: तमंचा, कारतूस, गाय

 

आपको बता दें कि मेरठ में गुरुवार को सीओ सिविल लाइन के निर्देशन में पुलिस टीम, स्वाट टीम और नौचंदी थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम तलाशी करते हुए नौचंदी मैदान में पहुंची। वहां उन्होंने देखा कि कुछ लोग गायों को बांधकर रखे हुए थे। इस दौरान पुलिस ने गौ तस्करों को घेर लिया। READ ALSO:-मेरठ : बैंक कर्मचारी की शर्मनाक करतूत, छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज, बैंक में KYC फॉर्म भरने आई थी, पुलिस कर रही जांच

 

गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षा फायरिंग में सलीम अत्ता के बाएं पैर में और शाहबाज के दाहिने पैर में गोली लग गई। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने मौके से इनके साथियों साजिद उर्फ ​​हकला, नज्जू, रियाजुद्दीन, शरीफ को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और गाय बरामद की गई है।

 



ये गोकशी की योजना बना रहे थे
गुरुवार को सीओ सिविल लाइन के निर्देशन में पुलिस टीम, स्वाट टीम और नौचंदी थाने की पुलिस चेकिंग कर रही थी। टीमें तलाशी करते हुए नौचंदी मैदान में पहुंची। वहां उन्होंने देखा कि कुछ लोग एक गाय को बांधकर उसका वध करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाय का वध होने से रोक दिया। जब इन लोगों ने खुद को पुलिस से घिरा देखा तो भागने लगे।

 

2 लोगों के पैर में गोली लगी
इसके बाद इन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षा फायरिंग में सलीम अत्ता के बाएं पैर में और शाहबाज कुई के दाहिने पैर में गोली लग गई। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने इनके साथियों साजिद उर्फ ​​हकला, नज्जू, रियाजुद्दीन, शरीफ को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, जिंदा गाय और पशु वध का सामान बरामद हुआ है।

 SONU

पूरी पुलिस चौकी को किया गया था सस्पेंड
दरअसल, एक फरवरी को सूरजकुंड के मोहनपुरी नाले में पशुओं के अवशेष तैरते मिले थे। जिसमें प्रतिबंधित पशुओं के सिर भी तैरते मिले थे। इसको लेकर भाजपा नेताओं ने काफी हंगामा किया था। एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे थे। इस पूरे मामले में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पूरी फूलबाग पुलिस चौकी को सस्पेंड कर दिया था।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।