मेरठ : किशोर का पिस्टल और 7 तमंचों के साथ फोटो वायरल, गंगानगर का रहने वाला है आरोपी, गिरफ्तारी को दी जा रही दबिश

 मेरठ के गंगानगर में एक किशोर की हथियारों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
 | 
MRT-GANGANAGAR
मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के एक किशोर की 1 पिस्टल और 7 तमंचों के साथ फोटो वायरल हो रही है। जिसमें किशोर चारपाई पर बैठा है। उसके हाथ में पिस्टल है। वह गोद में तमंचे लेकर बैठा है। यह फोटो इंस्टाग्राम पर डिफॉल्टर अंडर स्कोर शाबाज अंडर स्कोर 001 नाम से अपलोड की गई थी। गंगानगर पुलिस आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है। Read also:-मेरठ : क्या होगा जब पुलिस वाले निभाने लगेंगे दोस्ती? व्यापारी ने DM और SSP को भेजा पुलिसकर्मी और ई-रिक्शा चालक का वीडियो

 

गंगानगर इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी सलारपुर गांव का रहने वाला है। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टेटस पर एक गाने के साथ फोटो लगाई थी। वायरल होने के बाद उसने अपने अकाउंट से सारी पोस्ट डिलीट कर दी। हथियारों के साथ फोटो वायरल होने पर अधिकारियों ने इंस्पेक्टर को कार्रवाई के आदेश दिए। 

 

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 SONU

इस समस्या का समाधान:
  • पुलिस की कार्रवाई: पुलिस को इस मामले की गहनता से जांच करनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा दिलानी चाहिए।
  • हथियारों की बिक्री पर रोक: अवैध हथियारों की बिक्री पर रोक लगानी चाहिए।
  • जागरूकता: युवाओं को हथियारों के खतरों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए।
  • परिवार का सहयोग: परिवार को बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए।
  • स्कूलों में शिक्षा: स्कूलों में बच्चों को नैतिक शिक्षा दी जानी चाहिए।

 

आप क्या कर सकते हैं:
  • जागरूकता फैलाएं: अपने आसपास के लोगों को हथियारों के खतरों के बारे में जागरूक करें।
  • शिकायत करें: अगर आप किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि देखते हैं तो इसकी शिकायत करें।
  • समाज में बदलाव लाएं: समाज में बदलाव लाने के लिए काम करें।
  • यह एक गंभीर समस्या है जिसके समाधान के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।