मेरठ: न्यू ईयर पर पैसेंजर्स को मिलेगा तोहफा! इन ट्रेनों का किराया आधा होगा, कई ट्रेनों के नंबर बदलेंगे-देखें सूची
उत्तर रेलवे ने मेरठ रूट की 11 ट्रेनों समेत 551 ट्रेनों के नंबर पुराने स्वरूप में बहाल करने का फैसला किया है। 1 जनवरी 2025 से मेरठ-नई दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का किराया 45 रुपये से घटकर 20 रुपये रह जाएगा। कोरोना काल में बढ़ा किराया अब सामान्य हो जाएगा। दैनिक यात्रियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए मेरठ से दिल्ली के लिए मेमू ट्रेन चलाने की मांग की है।
Nov 23, 2024, 00:00 IST
|
![RAILWAY](https://khabreelal.com/static/c1e/client/88667/uploaded/647e5df1c4755ae8de7533ec6af78a7c.jpg)
पैसेंजर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को पांच साल बाद एक्सप्रेस ट्रेन के किराए में राहत मिलेगी। एक जनवरी 2025 से ट्रेनों का संचालन पुराने नंबरों से किया जाएगा। उत्तर रेलवे ने मेरठ रूट की 11 ट्रेनों समेत 551 ट्रेनों के नंबर बदलने का फैसला लिया है। अभी तक इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को मेरठ से नई दिल्ली का किराया 45 रुपये देना पड़ रहा है। READ ADLSO:-नोएडा एक्सप्रेस पर बीच सड़क धूं-धूं कर जली कार, चालक ने कूदकर बचाई जान, 20 मिनट में पाया काबू; 1KM लगा जाम
पुराने नंबरों से चलने से पहले की तरह पैसेंजर ट्रेन का किराया 20 रुपये होगा, यानी 25 रुपये कम होंगे। 2020 में कोरोना काल में पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन स्पेशल ट्रेन के तौर पर किया गया था। ट्रेनों का पहला अंक हटाकर उसमें शून्य लगा दिया गया था।
नए साल के पहले दिन से इन ट्रेनों का संचालन पुराने नंबरों से ही किया जाएगा। यात्रियों ने कहा कि मेरठ से दिल्ली के लिए मेमू ट्रेन चलाई जाए। मेरठ से दिल्ली और सहारनपुर जाने वाले दैनिक यात्रियों ने रेलवे की इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने मांग की है कि मेरठ से दिल्ली के बीच मेमू ट्रेन चलाई जाए।
मेरठ से दिल्ली और सहारनपुर जाने वाले दैनिक यात्रियों ने रेलवे की पहल का स्वागत किया है। इसे पहले ही सामान्य कर देना चाहिए था। वैसे भी शटल ट्रेन लगातार लेट हो रही है। गुरुवार को भी ट्रेन एक घंटा देरी से पहुंची। शुभम द्विवेदी ने कहा कि मेरठ से गाजियाबाद के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को दिल्ली तक चलाया जाना चाहिए।
ट्रेन का नाम | वर्तमान नंबर | एक जनवरी 2025 से प्रभावी नंबर |
खुर्जा से मेरठ सिटी | 04279 | 54401 |
मेरठ सिटी से खुर्जा | 04280 | 54402 |
खुर्जा से मेरठ सिटी | 04281 | 54405 |
मेरठ सिटी से खुर्जा | 04282 | 54406 |
रेवाड़ी से मेरठ कैंट | 04435 | 54411 |
मेरठ सिटी से गाजियाबाद | 04148 | 64556 |
गाजियाबाद से मेरठ सिटी | 04149 | 64555 |
दिल्ली से सहारनपुर | 04599 | 554473 |
सहारनपुर से दिल्ली | 04600 | 554474 |
दिल्ली से सहारनपुर | 0445 | 64559 |
सहारनपुर से दिल्ली | 04460 | 64560 |
मेरठ से विभिन्न स्थानों के लिए पैसेंजर और एक्सप्रेस किराया
स्टेशन | वर्तमान किराया | एक जनवरी 2025 से |
खुर्जा | 50 | 25 |
मुजफ्फरनगर | 35 | 20 |
गाजियाबाद | 30 | 15 |
सहारनपुर | 55 | 30 |
नई दिल्ली | 45 | 20 |
नोट- प्रस्तावित किराया संभावित है, इसमें आंशिक बदलाव हो सकता है।
![KINATIC](https://khabreelal.com/static/c1e/client/88667/uploaded/b8bb448491721aa92b56603abe6f3101.jpg)