मेरठ : नए साल पर वाराणसी को मिलेगी एक और वंदेभारत, मेरठ से चलकर लखनऊ-मुरादाबाद होते हुए जाएगी वाराणसी, जानें शेड्यूल

शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब बनारस को नए साल में एक और वंदेभारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। भारतीय रेलवे ने मेरठ-लखनऊ वंदेभारत को वाराणसी तक बढ़ाने का फैसला किया है।
 | 
AMRIT BHARAT
शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब बनारस को नए साल में एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। भारतीय रेलवे ने मेरठ-लखनऊ वंदे भारत को वाराणसी तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही बनारस को एक नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलेगी। वाराणसी के लिए यह सातवीं वंदे भारत होगी। READ ALSO:-मेरठ : गंजे लोगों को तेल लगाने वाले 3 लोग गिरफ्तार, लोगों बोले-सिर में हो रही खुजली और जलन ; पुलिस ने दिल्ली-बिजनौर में छापेमारी कर पकड़े

 

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से रूट सर्वे कराया जा रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो नए साल में मेरठ-लखनऊ वंदे भारत भी वाराणसी होकर चलेगी। इसके चलने से बनारस से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़कर 7 हो जाएगी। अगर वाराणसी से मेरठ के बीच ट्रेनों की बात करें तो यहां अभी तक कोई हाईस्पीड ट्रेन उपलब्ध नहीं है। अगर यह वंदे भारत वाराणसी होकर मेरठ जाएगी तो इस रूट पर यह पहली हाईस्पीड ट्रेन होगी। 

 

यह होगा नई ट्रेन का शेड्यूल 
रेलवे की ओर से मेरठ-वाराणसी वंदे भारत का टाइम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह वंदे भारत सुबह 6:35 बजे मेरठ से चलकर 8:35 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यह सुबह 9:56 बजे बरेली पहुंचेगी और फिर दोपहर 1:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। शाम 6:15 बजे लखनऊ से वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन रोजाना सुबह 9 बजे रवाना होगी और रात 9 बजे मेरठ पहुंचेगी। फिलहाल यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलती है। 

 

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सर्वे का काम चल रहा है। रूट, हॉल्ट और किराए पर भी चर्चा हो रही है। सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी में यात्रियों के लिए यह नई सुविधा शुरू कर दी जाएगी। मौजूदा वंदे भारत (22490) एक्सप्रेस लखनऊ से मेरठ तक चलती है, इसका किराया चेयर कार के लिए 1355 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2415 रुपये है। 

 SONU

काशी से चलेगी सातवीं वंदे भारत ट्रेन 
मेरठ-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन के जुड़ने से वाराणसी से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़कर 7 हो जाएगी। 15 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस से देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई थी। यह नई दिल्ली-बनारस रूट पर चलती है। 

 

वंदे भारत ट्रेनों की बात करें तो दो नई दिल्ली, एक वाराणसी से देवघर, एक वाराणसी से आगरा, एक वाराणसी से रांची, एक वाराणसी से लखनऊ और अब एक वंदे भारत ट्रेन मेरठ से वाराणसी के लिए चलेगी।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।