मेरठ: माचिस मांगने के बहाने घर में घुसा पड़ोसी, महिला से दुष्कर्म का प्रयास; CCTV में कैद हुआ आरोपी

 लिसाड़ी गेट इलाके की घटना, विरोध करने पर की मारपीट; पुलिस जांच में जुटी
 | 
MRT
मेरठ: ज़िले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां माचिस मांगने के बहाने एक पड़ोसी युवक घर में घुस आया और अकेली महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के कड़े विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।Read also:-औरैया: चलती कार के बोनट पर रील बनाना पड़ा महंगा, कटा ₹22500 का चालान

 

जानकारी के अनुसार, लिसाड़ी गेट इलाके की रहने वाली छह बच्चों की मां अपने घर में अकेली थीं, तभी पड़ोस में रहने वाला करीब 20 वर्षीय युवक उनके घर पहुंचा। युवक ने महिला से माचिस मांगी और इसी बहाने घर में घुस गया। घर में महिला को अकेला देखकर युवक की नीयत बिगड़ गई और उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

 

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए युवक का जमकर विरोध किया। अपने मंसूबे में नाकाम होता देख आरोपी युवक आगबबूला हो गया और उसने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी घबरा गया और उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गया।

 OMEGA

पीड़िता ने तत्काल घटना की जानकारी अपने पति को दी। दंपति ने जब आसपास देखा तो आरोपी युवक पास के ही एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भागता हुआ कैद हो गया था। सीसीटीवी फुटेज को साथ लेकर पीड़िता और उसके पति लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।