मेरठ : नमो भारत का तेजी से चल रहा भूमिगत कार्य, देखें इसकी एक झलक और जाने भैंसाली और बेगमपुल स्टेशन में क्या होगा फर्क

मेरठ में आरआरटीएस के भूमिगत स्टेशनों का निर्माण तेजी से चल रहा है। जून तक मोदीपुरम तक नमो भारत और मेरठ मेट्रो का संचालन शुरू करने का लक्ष्य है। भैंसाली स्टेशन सिर्फ मेरठ मेट्रो के लिए है, जबकि बेगमपुल स्टेशन पर नमो भारत और मेट्रो एक ही प्लेटफॉर्म पर रुकेंगी। अत्याधुनिक सुविधाओं वाले इन स्टेशनों में मल्टीपल एंट्रेंस, एस्केलेटर और सिग्नलिंग सिस्टम शामिल हैं।
 | 
RAPID
रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर के मेरठ के भूमिगत स्टेशनों का काम तेजी से चल रहा है। जून में मोदीपुरम तक नमो भारत और मेरठ मेट्रो शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इन निर्माणाधीन स्टेशनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। एक झलक देखकर इनकी भव्यता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। READ ALSO:-मेरठ : अवैध हथियारों की बड़ी फैक्ट्री का पर्दाफाश, लंच बॉक्स में सप्लाई किए जा रहे थे अवैध तमंचे, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

 

भैंसाली स्टेशन: 
यहां सिर्फ रुकेगी मेरठ मेट्रो, यह एक भूमिगत स्टेशन है। यह करीब 258 मीटर लंबा और करीब 17 मीटर गहरा है। यहां सिर्फ मेरठ मेट्रो की सुविधा मिलेगी। यहां से नमो भारत ट्रेनों की सुविधा के लिए यात्रियों को दिल्ली की ओर शताब्दीनगर या मोदीपुरम की ओर बेगमपुल स्टेशन जाना पड़ेगा। 

 

इस स्टेशन पर तीन एंट्री-एग्जिट गेट हैं, इनका काम तेजी से चल रहा है। मोदीपुरम की ओर जाने वाली दिशा में सुरंग और स्टेशन में ट्रैक बिछा दिया गया है। तीनों एंट्री-एग्जिट गेट से नीचे कॉनकोर्स लेवल (Ticket window floor) तक जाने के लिए दो एस्केलेटर लगाए गए हैं। इसकी तीन मंजिलें हैं। एक मंजिल जमीन की तरह यानी ग्रेड की होगी। इसे जन सुविधाओं के लिए तैयार किया जाएगा। इस स्टेशन के बाहर बस स्टैंड भी बनाया गया है, जहां से मुजफ्फरनगर, शामली, रुड़की, हरिद्वार आदि के लिए बसें मिलती हैं। ऑटो और टैक्सी की सुविधा भी उपलब्ध है।

 

बेगमपुल स्टेशन: 
एक ही प्लेटफार्म पर बारी-बारी से रुकेगी नमो भारत-मेट्रो यह शहर का सबसे गहरा भूमिगत स्टेशन है, जहां से नमो भारत और मेरठ मेट्रो दोनों की सुविधा मिलेगी। इस स्टेशन की गहराई करीब 23 मीटर है। इसके प्लेटफार्म की लंबाई करीब 207 मीटर है। यह स्टेशन इसलिए भी अनूठा है, क्योंकि नमो भारत और मेट्रो दोनों एक ही ट्रैक पर बारी-बारी से रुकेंगी।

 SONU

अत्याधुनिक सिग्नलिंग के जरिए नमो भारत और मेरठ मेट्रो ट्रेनों की आवाजाही में समन्वय बनाए रखा जाएगा। ट्रैक बिछाने का काम भी तेजी से चल रहा है। इसमें चार मंजिल हैं। जिसमें ग्राउंड फ्लोर, कमर्शियल एक्टिविटी फ्लोर (PD level), कॉनकोर्स और प्लेटफार्म फ्लोर शामिल हैं। स्टेशन पर सिर्फ़ दो प्लेटफ़ॉर्म होंगे और नमो भारत और मेरठ मेट्रो बारी-बारी से उन पर रुकेंगी। स्टेशन के चार एंट्री-एग्जिट गेट तेज़ी से तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से तीन गेट मेजेनाइन यानी पीडी लेवल और कॉनकोर्स तक पहुँच प्रदान करते हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।