मेरठ : मेवला फ्लाईओवर 2 मार्च तक वन-वे, सड़क निर्माण कार्य शुरू; आने-जाने वालों को होगी परेशानी

NCRTC ने गुरुवार रात 11 बजे से मेवला फ्लाईओवर को वन-वे कर दिया। इसके बाद यहां सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। वन-वे के लिए एनसीआरटीसी ने बैरिकेडिंग कर सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया। सड़क बनाने के लिए एनसीआरटीसी ने 12 फरवरी से 2 मार्च तक मेवला फ्लाईओवर को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक वन-वे करने का एलान किया था।
 | 
Mewala flyover MEERUT
जिले में एनसीआरटीसी ने गुरुवार रात 11 बजे से मेवला फ्लाईओवर को वन-वे कर दिया। इसके बाद यहां सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। वन-वे के लिए एनसीआरटीसी ने बैरिकेडिंग कर सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया। इस दौरान एनसीआरटीसी के ट्रैफिक मार्शलों के अलावा ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। सड़क निर्माण के लिए एनसीआरटीसी ने 12 फरवरी से 2 मार्च तक मेवला फ्लाईओवर की सड़क को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक वन-वे करने की घोषणा की थी। ट्रैफिक पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है। READ ALSO:-मेरठ : GST अधिकारियों के खिलाफ रिश्वत का केस, सुपरिंटेंडेंट और इंस्पेक्टर ने कारोबारी से मांगे थे 50 लाख, 1 लाख लेते ड्राइवर गिरफ्तार

 

बाएं तरफ की सड़क बंद 
12 फरवरी को रात 12 बजे एनसीआरटीसी ने ट्रांसपोर्ट नगर से आने वाले पुल की बाएं तरफ की सड़क को आधा बंद कर दिया था। इस दौरान यहां पिलर की छड़ें काटी गईं। गुरुवार 13 फरवरी को एनसीआरटीसी की टीम रात 11 बजे मेवला फ्लाईओवर पर पहुंची। टीम ने बाएं तरफ की सड़क को बंद कर दिया। टीम ने बैरिकेडिंग कर सड़क का निर्माण शुरू कर दिया टीम ने यहां बैरिकेडिंग कर सड़क का निर्माण शुरू कर दिया। सड़क निर्माण कार्य देर रात तक जारी रहा। इस दौरान ट्रैफिक मार्शल और ट्रैफिक पुलिस ने बाएं से आने वाले वाहनों को दाएं भेजा। हालांकि इस दौरान जाम नहीं लगा।

 

नो एंट्री का समय बढ़ने से हाईवे पर लगा जाम
शब-ए-बरात पर ट्रैफिक पुलिस ने नो एंट्री का समय रात 10 बजे से बढ़ाकर सुबह 2 बजे कर दिया था। इसके चलते भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उन्हें हाईवे पर ही रोक दिया गया। इसके चलते हाईवे पर ट्रकों की लंबी लाइनें लग गईं।

 SONU

परेशानियों का सामना करना पड़ा
इससे यातायात प्रभावित हुआ। जाम की स्थिति बन गई। दिल्ली-दून, गढ़ रोड, हापुड़ रोड और रुड़की रोड पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। छोटे वाहन भी इन जाम में फंस गए। इसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।