मेरठ एमडीए वीसी अभिषेक पांडेय बने हापुड़ के नए डीएम, संजय कुमार मीणा को मिली एमडीए की कमान​​​​​​​

 अवैध निर्माण पर सख्ती और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं अभिषेक पांडेय, गोरखपुर के CDO रहे संजय मीणा लेंगे एमडीए का कार्यभार
 | 
SANJY
मेरठ: प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय का तबादला कर दिया है। अभिषेक पांडेय को अब जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी (डीएम) के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह गोरखपुर में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर तैनात रहे संजय कुमार मीणा को मेरठ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।READ ALSO:-"मौत के बाद बिरयानी की देग बांटूंगी": मेरठ में पत्नी पर पति को ज़हर देने और हत्या की साजिश का आरोप

 

आईएएस अधिकारी अभिषेक पांडेय ने 27 नवंबर 2022 को मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। मेरठ आने से पहले, वे बुलंदशहर में सीडीओ के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। मेरठ एमडीए में अपने कार्यकाल के दौरान, अभिषेक पांडेय अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जाने गए। उन्होंने विशेष रूप से अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

 

उनके कार्यकाल में मेरठ विकास प्राधिकरण के दो कथित भ्रष्ट अधिकारियों को अभिषेक पांडेय ने निलंबित किया था। इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अवैध कॉलोनियों के निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चलवाए, जिससे ऐसी गतिविधियों में लिप्त लोगों और प्राधिकरण के भीतर मौजूद भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों में बेचैनी रही।

 OMEGA

अभिषेक पांडेय के हापुड़ के डीएम के रूप में तैनाती और संजय कुमार मीणा के मेरठ एमडीए उपाध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालने से मेरठ और हापुड़ दोनों जिलों के प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव आएगा।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।