मेरठ : पति के साथ पत्नी ने की करवा चौथ की शॉपिंग, फिर शादीशुदा महिला हुई जीजा के साथ फुर्र, पीड़ित पत्नी की तलाश में काट रहा थाने के चक्कर
मेरठ से 7 जन्मों के रिश्तों में धोखाधड़ी से जुड़ा एक मामला सामने आया है। पति के साथ करवा चौथ की खरीदारी करने के बाद पत्नी अपने जीजा के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति अब अपनी पत्नी की तलाश में थाने का चक्कर लगा रहा है।
Updated: Nov 1, 2023, 19:44 IST
| 
आज बुधवार को करवा चौथ का व्रत है, जिसे विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। पति भी अपनी पत्नी के लिए व्रत रखते हैं। करवा चौथ के मौके पर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक कलयुगी पत्नी की करतूत सामने आई है। दरअसल, जिले के जानी थाना क्षेत्र के सिसौला गांव के रहने वाले एक युवक ने थाने में गुहार लगाई है। पीड़ित के पति ने अपनी शिकायत में कहा कि उसका जीजा उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़िता ने जब अपने ससुराल में पता करने की कोशिश की तो वहां भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करायी। पति को डर है कि पत्नी का जीजा उसे किसी अनैतिक काम में शामिल कर सकता है। READ ALSO:-पत्नी का शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करना 'मानसिक क्रूरता', दिल्ली हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, जानिए कोर्ट ने तलाक देने से क्यों किया इनकार
दरअसल, सिसौला गांव निवासी रामफल के बेटे अशोक कुमार की शादी साल 2019 में गंगानगर थाने के अम्हेड़ा आदिपुर गांव निवासी स्वर्गीय लाखीराम की बेटी प्रिया से हुई थी। दोनों का 18 महीने का एक बेटा भी है, जिसका नाम विशु है। अशोक का जीजा राहुल निवासी फाजलपुर कस्बे का अशोक के घर पर काफी आना-जाना था। अशोक ने बताया कि राहुल उसकी अनुपस्थिति में भी घर आता था। पीड़ित का कहना है कि राहुल ने उसकी पत्नी को प्रलोभन देकर अपने वश में कर लिया। वहीं राहुल ने अपनी पत्नी को काफी समझाया और राहुल को अपने घर आने से रोक दिया।
पति की अनुपस्थिति में जीजा पत्नी के साथ गायब हो गया
27 अक्टूबर को अशोक काम पर गया था। इसी बीच उसका जीजा राहुल मेरी अनुपस्थिति में घर आया और उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर बच्चे सहित ले गया। पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब 15 हजार केश भी अपने साथ ले गयी। शाम को जब वह काम से लौटा तो उसे पड़ोस से पता चला कि राहुल उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया है।

पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई
अशोक ने अपनी पत्नी के बारे में ससुराल में फोन पर पूछताछ की, लेकिन वहां भी उसे अपनी पत्नी का कोई पता नहीं चला। अब उसे डर है कि राहुल उसकी पत्नी को किसी गलत अनैतिक काम में शामिल कर सकता है और उसके बेटे को मार सकता है। जानकारी में सामने आया है कि राहुल आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।