मेरठ : कैंची बनाने वाले की अवैध पिस्टल फैक्ट्री का भंडाफोड़, बायोमेट्रिक से होती थी एंट्री,13 पिस्टल और 436 मैगजीन बरामद
मेरठ के लोहिया नगर थाना पुलिस ने हुमायूं नगर में एक अवैध पिस्टल फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 13 पिस्टल और 436 मैगजीन बरामद की हैं। साथ ही बड़ी संख्या में अधबने पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।
Mar 5, 2025, 13:28 IST
|

मेरठ के लोहिया थाना क्षेत्र में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 13 पिस्टल, 436 मैगजीन और शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। यह फैक्ट्री कैंची बनाने वाली फैक्ट्री में चल रही थी। फैक्ट्री में प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए बायोमेट्रिक का इस्तेमाल करना पड़ा। छापेमारी के दौरान पुलिस को भी अंदर जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। READ ALSO:-मेरठ : लवी त्रिपाठी मेरठ की नई अपर नगर आयुक्त, ममता मालवीय का मुरादाबाद तबादला, राजेश चंद्र होंगे ADM न्यायिक
घटना के मुख्य बिंदु
- स्थान: लोहिया नगर थाना क्षेत्र, मेरठ।
- आरोपी: मुईज।
- संचालन: कैंची बनाने वाली फैक्ट्री की आड़ में।
- गिरफ्तारी: पुलिस ने छापेमारी में मुईज को गिरफ्तार किया।
ऑपरेशन शस्त्र के तहत की गई छापेमारी: एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रेंज के जिलों में ऑपरेशन शस्त्र चलाया हुआ है। ऐसे में लोहिया नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि मुईज नाम के व्यक्ति के घर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चल रही है। लोहिया नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी मुईज को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर से भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण और शस्त्र बरामद हुए हैं।
घर के गेट में लगा था बायोमेट्रिक: आरोपी ने अपने घर के गेट में बायोमेट्रिक लगा रखा था, ताकि कोई बाहरी व्यक्ति उसके घर में प्रवेश न कर सके। आरोपी के फिंगर प्रिंट से ही गेट खुलता था। आरोपी मुईज अलग-अलग जिलों में तमंचे बेचता था। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
एक साल से चल रही थी फैक्ट्री: एसएसपी ने बताया, आरोपी मुईज ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले एक साल से अवैध तमंचे बना रहा था। तमंचे बनाने का सामान वह राशिद पुत्र इकबाल निवासी गली नंबर 3 श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट से खरीदता था।
तमंचा तैयार होने पर उसने और उसके राशिद ने मिलकर एक-एक तमंचा राजकुमार पुत्र नरपत निवासी महीपा जागीर थाना सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर को 20 हजार रुपये में बेच दिया।
ये सामान बरामद हुए
13 निर्मित और अर्धनिर्मित पिस्तौल, 436 मैगजीन, ड्रिल मशीन (इलेक्ट्रिक)- 1, ग्राइंडर किट- 2, मैगजीन शू 2 पैकेट, बर्नियर कैलिबर- 2, ग्राइंडर टूल किट छोटे 5, ट्रिगर के दो बॉक्स- 140 और 146, मैगजीन लॉक, एक प्लास्टिक बॉक्स, ड्रम- 1, मैगजीन बॉटम, 1 डंक, बट वुड 39 जोड़े, स्प्रिंग 4 (छोटे-बड़े), चाबियां- 4, फायरिंग पिन।
13 निर्मित और अर्धनिर्मित पिस्तौल, 436 मैगजीन, ड्रिल मशीन (इलेक्ट्रिक)- 1, ग्राइंडर किट- 2, मैगजीन शू 2 पैकेट, बर्नियर कैलिबर- 2, ग्राइंडर टूल किट छोटे 5, ट्रिगर के दो बॉक्स- 140 और 146, मैगजीन लॉक, एक प्लास्टिक बॉक्स, ड्रम- 1, मैगजीन बॉटम, 1 डंक, बट वुड 39 जोड़े, स्प्रिंग 4 (छोटे-बड़े), चाबियां- 4, फायरिंग पिन।
बरामदगी:
- 13 निर्मित और अर्धनिर्मित पिस्टल।
- 436 मैगजीन।
- शस्त्र बनाने के उपकरण।
- सुरक्षा उपाय: आरोपी ने घर के गेट पर बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया था।
- संचालन अवधि: आरोपी पिछले एक साल से फैक्ट्री चला रहा था।
- आपरेशन शस्त्र: डीआईजी कलानिधि नैथानी के द्वारा चलाए गए आपरेशन शस्त्र के अंतर्गत यह कार्यवाही की गई।
- आरोपी का नेटवर्क: पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जांच कर रही है।
- शस्त्रों की बिक्री: आरोपी अलग-अलग जिलों में तमंचे बेचता था।
- शस्त्रों के खरीददार: राजकुमार पुत्र नरपत निवासी महीपा जागीर थाना सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर।
- शस्त्रों के विक्रेता: राशिद पुत्र इकबाल निवासी गली नंबर 3 श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट।
यह घटना मेरठ में अवैध हथियारों के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है।