मेरठ : होटल हारमनी में चल रहा था अवैध कसीनो, पुलिस ने मारा छापा, रईसजादों को जुआ खिलाती मिलीं लड़कियां,1.5 करोड़ के कॉइन बरामद

UP के मेरठ में होटल Harmony Inn में कसीनो चलता मिला। गढ़ रोड स्थित होटल में सोमवार आधी रात के बाद पुलिस ने छापा मारा। होटल के अंदर 100 टेबल पर जुआ चल रहा था। दिल्ली और मुंबई की लड़कियां जुआअमीर लोगों को जुआ खिलाती मिलीं। शहर के हाई प्रोफाइल लोग भी कसीनो में जुआ खेलते पकड़े गए।
 | 
MRT
उत्तर प्रदेश के मेरठ में होटल हारमनी इन में कसीनो चलता मिला। गढ़ रोड स्थित इस होटल में सोमवार आधी रात के बाद पुलिस ने छापा मारा। होटल के अंदर 100 टेबल पर जुआ चल रहा था। यहां दिल्ली और मुंबई की लड़कियां जुआ खेलती और अमीर लोगों को जुआ खिलाती मिलीं। शहर के हाई प्रोफाइल लोग भी कसीनो में जुआ खेलते पकड़े गए हैं।शराब के गिलास ओवरफ्लो हो रहे थे। जुआ भी खेला जा रहा था। कुछ युवतियां डांस भी कर रही थीं। READ ALSO:-अकल आई ठिकाने, ‘मुझसे गलती हो गई…’सलमान को धमकी देने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा था-बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करूंगा

 

पुलिस की छापेमारी से भगदड़ मच गई। सोमवार रात डेढ़ बजे की गई इस कार्रवाई में होटल मालिक समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से डेढ़ करोड़ रुपये के कसीनो के सिक्के भी बरामद हुए। वहीं, कई लोग पुलिस की गिरफ्त से भाग निकले। पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है। अहम बात यह है कि स्थानीय पुलिस को इस कार्रवाई की भनक तक नहीं लगी। 

 


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि होटल हारमनी में भारी भरकम फीस लेकर कसीनो खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के नेतृत्व में तीन सीओ की टीम गठित की गई। कुछ पुलिस कर्मियों को भी साथ लिया गया। टीम होटल में पहुंची तो वहां शराब के गिलास ओवरफ्लो हो रहे थे। कुछ युवतियां डांस कर रही थीं। कुछ लोगों को जुआ भी खिलाया जा रहा था। पुलिस को देख कई लोग मुंह छिपाने लगे। 30 से ज्यादा लोग दूसरे रास्तों से निकल गए।

 


मौके से डेढ़ करोड़ रुपये के कैसिनो सिक्के भी बरामद किए गए। होटल मालिक नवीन अरोड़ा को भी मुंबई-दिल्ली की 6 लड़कियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस होटल के रजिस्ट्रेशन की जांच करेगी। होटल में और क्या-क्या गतिविधियां चल रही हैं, इसकी भी जानकारी जुटाएगी। पूरा कैसिनो सेटअप होटल की पहली मंजिल पर लगाया गया था। ऑनलाइन बुकिंग की गई थी।

 

हैरानी की बात यह रही कि पूरी गोपनीयता के बावजूद लोगों को छापेमारी की भनक लग गई। पुलिस के होटल में दाखिल होते ही पूरे होटल की बिजली गुल हो गई। अंधेरे का फायदा उठाकर कई लोग भाग निकले। होटल मालिक नवीन अरोड़ा एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े हैं। उन्हें अक्सर पार्टी के कार्यक्रमों में देखा जाता है। होटल में अक्सर कई पार्टियों के सेलिब्रिटी और नेताओं का आना-जाना लगा रहता है।

 KINATIC

मुंबई-दिल्ली समेत कई अन्य शहरों से लड़कियों को बुलाकर कैसिनो सर्विस में लगाया जाता है। एंट्री के लिए एक लाख रुपये फीस रखी गई थी। कैसिनो में जुआ खेलने के लिए मेरठ ही नहीं बल्कि कई अन्य शहरों से भी लोग आते थे। फिलहाल पुलिस होटल मालिक से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि अगर होटल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं तो पुलिस को कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।