मेरठ : पति-पत्नी और 'वो', पति ने ससुराल में जाकर बीबी को पीटा, और की ताबड़तोड़ फायरिंग, जमकर हुआ पथराव

उत्तर प्रदेश के मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मदीना गली में गुरुवार रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पति ने मोहल्ले में आकर फायरिंग कर दी। पीड़ितों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध के चलते झगड़ा हुआ था।
 | 
MRT
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में गुरुवार देर रात लगातार फायरिंग से हड़कंप मच गया। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पति ससुराल पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच दूसरी महिला से संबंध होने के चलते झगड़ा चल रहा है। READ ALSO:-मेरठ : फौजी ने 10 साल में की चार शादी, पत्नी को गर्भवती कर भागा, हैदराबाद से आई पत्नी ने खोली फौजी की करतूतें

 

इसके चलते पत्नी मायके में रहती है। पति ने ससुराल आकर पत्नी के साथ मारपीट की और फायरिंग कर धमकी दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। आरोपी फरार हो गए।

 

लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहन पिछले डेढ़ साल से मायके में रह रही है। बहन का पति श्याम नगर में रहता है। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। उसने बताया कि जीजा किसी दूसरी महिला के संपर्क में है। इसके चलते बहन मायके में आकर रह रही है।

 

युवक ने बताया कि गुरुवार रात जीजा और उसके परिवार के लोग आए। उन्होंने हमारे घर के बाहर फायरिंग शुरू कर दी। सबसे पहले 3 लोग आबिद, राशिद और आसिफ आए, उनके साथ उनकी मां भी थी। जीजा ने बहन के साथ मारपीट की। जब हमने उन्हें रोकने की कोशिश की तो मेरी बहन के ससुराल वालों ने कुछ और लोगों को मौके पर बुला लिया। सामने से कई लोग आए और लगातार फायरिंग करने लगे। फायरिंग के साथ पथराव कर जान से मारने की कोशिश भी की।

 KINATIC

किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। जब तक पुलिस पहुंची तब तक आरोपी फायरिंग कर भाग चुके थे। करीब 20 राउंड फायरिंग की गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर रही है। 

 

थाना प्रभारी सुभाष चंद्र गौतम का कहना है कि फायरिंग की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट हुई है। पति-पत्नी के बीच का विवाद है। जांच की जा रही है। जांच में दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।